बालासोर में भारत ने किया पृथ्‍वी-2 मिसाइल का किया सफल टेस्‍ट, DRDO की निगरानी में टेस्‍ट

बालासोर। भारत ने मंगलवार रात ओडिशा के बालासोर में पृथ्‍वी बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। इस परीक्ष्‍ण को स्‍ट्रैटेजिक कमांड फोस की तरफ से पूरा किया गया। परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम पृथ्वी-2 मिसाइल का चांदीपुर इंटीग्रेटेड टेस्‍ट सेंटर से इसे टेस्‍ट किया गया था। पृथ्‍वी मिसाइल जमीन से जमीन पर 350 किलोमीटर तक दुश्मनों पर हमले कर सकती है। सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस मिसाइल को देर शाम करीब 7:45 पर लॉन्‍च किया गया था।

prithvi-missile.jpg

आसानी से टारगेट पर लगा सकती है निशाना

इससे पहले 20 नवंबर को भी यहां से पृथ्वी 2 मिलाइल का एक टेस्‍ट किश गया था। रक्षा सूत्रों की मानें तो वह टेस्‍ट भी पूरी तरह से सफल था। मिसाइल सभी मानकों पर खरी उतरी। पृथ्वी मिसाइल अपने साथ 500 से 1000 किलोग्राम युद्ध सामग्री ले जा सकती है। इसमें दो लिक्विड प्रोपल्शन इंजन लगे हैं। स्टेट ऑफ द आर्ट मिसाइल की मारक क्षमता करीब 350 किलोमीटर है। मिसाइल में एडवांस गाइडेंस सिस्टम लगा है जो अपने लक्ष्य को आसानी से मार गिरा सकता है। यह मिसाइल साल 2003 से सेना में है। नौ मीटर लंबी यह मिसाइल पहली ऐसी मिसाइल है जिसे डीआरडीओ ने तैयार किया है। डीआरडीओ के वैज्ञानिक करीब से इसकी लॉन्चिंग से जुड़ी हर बात पर नजर रखे हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+