Pics: काजीरंगा में भूकंप के झटकों से हिलीं इमारते और सहम गईं केट

गुवाहाटी। बुधवार को भारत के कई हिस्‍सों में 6.9 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इन झटकों का सबसे ज्‍यादा असर पश्चिम बंगाल और असम में हुआ। बुधवार को शाही दंपति ड्यूक एंड डचेज प्रिंस विलियम और केट मिडिलटन भी असम में ही थे। इन झटकों को केट ने भी महसूस किया और वह इन झटकों से कुछ देर को सहम गई थीं।

royal-parenting-in-kaziranga-prince-william-kate-500

भारत में अपनी सबसे रोमांटिक छुट्टियों में बिजी विल केट

एक मिनट तक हिली बिल्डिंग्‍स

प्रिंस विलियम और केट के साथ मौजूद उनके करीबी दोस्‍तों ने किंगस्‍टन पैलेस को इस बाबत जानकारी दी। डेली मेल की खबर के मुताबिक यह रॉयल कपल काजीरंगा नेशनल पार्क के रिसॉर्ट में रुका हुआ था।

यह जगह भूकंप के केंद्र से काफी करीब था। भूकंप का केंद्र म्‍यांमार था और ये झटके भारत के साथ चीन में भी महसूस किए गए थे।

-
-
-
-
-
-

काजीरंगा में विल और केट की रॉयल सफारी

अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी की मानें तो काजीरंगा में करीब एक मिनट तक बिल्डिंग्‍स हिल रही थीं। भूकंप के झटकों के बाद इंडियन आर्मी को अलर्ट कर दिया गया था। ब्रिटिश डिप्‍टी हाई कमिश्‍नर स्‍कॉट फ्यूरेसडॉन वुड भी प्रिंस विलियम और केट के साथ ही मौजूद हैं।

सभी लोग सुरक्षित

उनकी ओर से किंगस्‍टन पैलेस को इस बारे में जानकारी दी गईं। उन्‍होंने जानकारी दी कि सभी लोगों ने महसूस किया और सब थोड़ी देर को डर गए थे। लेकिन किसी को कुछ भी नहीं हुआ है।

सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं। बुधवार को प्रिंस विलियम और केट ने काजीरंगा के नेशनल पार्क में सफारी का आनंद उठाया है और फिलहाल यह जोड़ा भूटान में है।

-
-
-
-
Prince William and Kate Middleton in Assam

Prince William and Kate Middleton in Assam

काजीरंगा को कहा थैंक्‍स

प्रिंस विलियम और केट की ओर से किंगस्‍टन पैलेस ने एक बयान जारी किया है। दोनों ने काजीरंगा और असम के लोगों को थैंक्‍यू कहा है। दोनों के मुताबिक असम के प्‍यारे लोगों और काजीरंगा के माहौल ने उनकी यात्रा के चौथे दिन को काफी स्‍पेशल बना डाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+