#WakeUpModi: मोदी के ये 5 वीडियो उन्हें कुछ याद दिला रहे हैं
नई दिल्ली। रविवार को जम्मू कश्मीर में हुए उरी हमले में देश के 17 जवानों की मौत हो गई, जिससे देशवासियों का गुस्सा सामने आ रहा है। कोई सरकार को कोस रहा है तो कोई पाकिस्तान से सीधे युद्ध करने की सलाह दे रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से कोई एक्शन न लिए जाने पर बहुत से लोग ट्विटर पर #WakeUpModi लिखकर उनके पुराने भाषणों के वीडियो और बयानों को शेयर कर रहे हैं, जिनमें उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा दिखाते हुए तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा था।
मंगलवार को काफी देर तक ट्विटर पर #WakeUpModi ट्रेंड भी करता रहा। आइए हम भी आपको दिखाते हैं पीएम मोदी के कुछ ऐसे भाषण जिनमें पाकिस्तान के लिए उनका गुस्सा दिखाई दिया था।
1- आप की अदालत में
एनडीटीवी की तरफ से चलाए जाने वाले टीवी शो आप की अदालत में जब नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित किया गया था तो वहां पर भी रजत शर्मा के सवालों के जवाब देते हुए पीएम मोदी ने बहुत ही कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।
पीएम मोदी का कहना था कि पाकिस्तान को जवाब दिया जाना चाहिए न कि उसे लव लेटर देना चाहिए। इस वीडियो में पाकिस्तान के लिए उनका गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है।
2- जवान का सिर काटने पर बयान
जनवरी 2013 में सीमा पर सेना के जवान की गर्दन काटे जाने के मुद्दे पर भी मोदी ने पाकिस्तान के साथ-साथ तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा था। चुवाव के पहले हैदराबाद में दिए गए अपने इस भाषण में पीएम मोदी ने पाकिस्तान को तो जमकर लताड़ा ही, मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी को भी नहीं छोड़ा। देखिए वीडियो।
3- पाकिस्तान को भी ललकारा
हैदराबाद में दिए अपने इस भाषण में ही उन्होंने पाकिस्तान को लेकर कुछ और मुद्दों पर आवाज उठाई। इसमें उन्होंने सरकार की नीतियों को भी गलत बता दिया।
मोदी ने कहा था कि सीमा पर तैनात जवानों को गोली चलाने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि सेना के जवानों को ऐसा आदेश किसी और की तरफ से नहीं बल्कि केन्द्र की कांग्रेस सरकार ने दिया है।
4- स्मृति ईरानी ने भी दिया साथ
जवानों के सर काटे जाने के मामले को लेकर उन्होंने एक टीवी चैनल को दिए बयान में भी पाकिस्तान पर निशाना साधा था और केन्द्र की कांग्रेस सरकार के मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी को भी लताड़ा था।
इतना ही नहीं, स्मृति ईरानी ने भी एक रैली में भाषण देते हुए केन्द्र सरकार को भला-बुरा कहा था। स्मृति ईरानी का कहना था कि मन करता है आपनी चूड़ियां उन्हें दे आऊं। देखिए वीडियो।
5- देहाती औरत कहने पर साधा निशाना
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की तरफ से भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को देहाती औरत कहा गया था। इस पर भी नरेन्द्र मोदी ने सीधा जवाब देते हुए कहा था कि आपकी क्या औकात है कि आप मेरे देश के प्रधानमंत्री को देहाती औरत कहेंगे। दरअसल, नवाज शरीफ ने ये बयान तब दिया था, जब पीएम मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा से नवाज शरीफ की शिकायत की थी।












Click it and Unblock the Notifications