PM नरेंद्र मोदी नए साल के पहले फिर देंगे राष्ट्र के नाम संदेश, मंत्रियों से कहा करिए रैलियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर राष्ट्र के नाम संदेश देंगे। संभावना जताई जा रही है कि इस बार पीएम मोदी नोटबंदी पर हुई सरकार की आलोचनाओं या फिर कोई और बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर राष्ट्र के नाम संदेश देंगे। माना जा रहा है कि पीएम का अगला राष्ट्र के नाम संदेश नोटबंदी के 50 दिन पूरे हो जाने के बाद पर आधारित होगा। संभावना यह भी जताई जा रही है कि मोदी राष्ट्र के नाम अपना अगला संदेश 31 दिसंबर को दे सकते हैं। टीवी रिपोर्ट्स के अनुसार पीएम नए साल की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संदेश दे सकते हैं। सभी मंत्रियों से कहा गया है कि वे कम से कम 10 जगहों पर जाए और बड़ी-बड़ी रैलियां करें। इसके लिए सभी 60 पन्ने के कागजात सौंपे गए हैं, जिसमें नोटबंदी के हर दृष्टिकोण पर सरकार का हर पक्ष विस्तार से दिया गया है। ये कागजात वित्त मंत्रालय की ओर से सौंपे गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए साल के पहले फिर देंगे राष्ट्र के नाम संदेश

गौरतलब है कि बीते माह 8 नवंबर को जब पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संदेश दिया था तो 500 और 1,000 रुपए के करेंसी नोट को विमुद्रीकृत किए जाने की घोषणा की थी। इसके बाद से पूरा देश दंगह रह गया था। हालांकि पीएम के अगले संदेश के संबंध में माना जा रहा है कि इस संदेश में मोदी, नोटबंदी के दौरान विपक्ष की ओर से हुई आलोचना और आरोपों का जवाब दे सकते हैं। संभावना इस बात की भी जताई जा रही है कि पीएम मोदी राष्ट्र के नाम संदेश में कोई और बड़ी घोषणा कर सकते हैं जो नोटबंदी से ही जुड़ी हो।
बता दें कि 8 नवंबर को राष्ट्र के नाम संदेश में पीएम मोदी ने कालेधन और आतंकवाद के नासूर को खत्म करने के लिए 500 और 1,000 रुपए के करेंसी नोट बंद करने की घोषणा की थी। साथ ही देश से 50 दिन मांगा था। इस दौरान पीएम मोदी ने जानकारी दी थी कि अगर 30 दिसंबर तक नोट नहीं बदले जा सकते तो ये 31 मार्च 2017 तक एक डिक्लरेशन की मदद से इन्हें रिजर्व बैंक में जमा कराया जा सकता है। पीएम मोदी के अगले राष्ट्र के नाम संदेश को बेनामी संपत्ति पर हमले से जोड़ कर भी देखा जा रहा है। ये भी पढ़ें: नोटबंदी का पचासवां दिन बरेली को पड़ा भारी, बैंक की लाइन में लगे व्यक्ति की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+