पुलवामा का बदला: पीएम ने राष्ट्रपति को Air Strike की जानकारी दी, सुषमा स्वराज ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
नई दिल्ली। पुलवामा आतंकी हमले के बाद देश भर में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्से का महौल बन गया था। भारतीय वायुसेना ने आज हमले की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ पाकिस्तान में घुसकर कार्रवाई कर दी। भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को सुबह साढ़े 3 बजे 12 मिराज 2000 भारतीय लड़ाकू जेट विमानों ने एलओसी के पार जाकर आतंकवादी कैंपों पर निशाना बनाया।

इसे पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। इस बात की आधिकारिक पुष्टि हो गई है। अब भारतीय वायुसेना की कार्रवाई के बारे में पीएम मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को जानकारी दी है। इससे पहले प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति भवन के कार्यक्रम में कहा- मैं किसी और काम में व्यस्त हो गया था, इसलिए आने में देरी हुई। वहीं विदेश सचिव ने कहा- भारत ने मंगलवार को तड़के बालाकोट में आतंकी शिविर को निशाना बनाया, शीर्ष आतंकवादी मारे गए।
भारत की पाकिस्तान से अपेक्षा है कि वह जैश ए मोहम्मद सहित सभी आतंकी शिविरों को नष्ट करेगा। भारत आतंकवाद से निपटने के लिए सभी कदम उठाने के लिए दृढ़तापूर्वक प्रतिबद्ध है। भारत ने जैश ए मोहम्मद के सबसे बड़े आतंकी शिविर पर गैर-सैन्य एकतरफा हमले किए। अभियान में बड़ी संख्या में जैश ए मोहम्मद के आतंकवादी, प्रशिक्षक, वरिष्ठ कमांडर और जिहादियों का समूह मारा गया।
विदेश सचिव ने बताया, ''ऐसी खबरें मिली थीं कि देश पर और कई हमले होने वाले हैं। इंटेलिजेंस से जानकारी मिली के मुताबिक जैश ए मोहम्मद देश के कई हिस्सों में सुसाइड टेरर अटैक और फिदायीन हमले कराने के लिए जिहादियों को ट्रेनिंग दे रहा है। इसे देखते हुए ये स्ट्राइक जरुरी हो गई था।''
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शाम 5 बजे बुलाई सर्वदलीय बैठक
पीओके में वायुसेना की कार्रवाई के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सर्वदलीय बैठक बुला ली है. ये बैठक शाम 5 बजे होगी।












Click it and Unblock the Notifications