पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से की बात, कोरोना संकट को लेकर अहम चर्चा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बात की। दोनों नेताओं ने कोरोना वायरस की महामारी पर चर्चा की। पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति से बातचीत के दौरान कोरोना वायरस से रूस में हुई मौतों से दुख जताया। पीड़ितों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की। कोरोना से लड़ने के रूस के प्रयासों के सफलता की कामना की। गुरूवार दोपहर बाद G-20 देशों के नेताओं के बीच होने वाले दोनों के बीच हुए ये बातचीत काफी अहम मानी जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार शाम रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की। दोनों नेताओं के बीच, COVID-19 के ताजा हालात पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने रूस में भारतीय छात्रों की सलामती सुनिश्चित करने के लिए रूसी अधिकारियों के सहयोग की तारीफ की और उम्मीद जताई कि ऐसा आगे भी जारी रहेगा। राष्ट्रपति पुतिन ने इस संबंध में हर तरह की मदद का आश्वासन दिया है।
वहीं राष्ट्रपति पुतिन ने भारत में कोरोना से निपटने की खातिर उठाए गए कदमों के लिए प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की। दोनों नेताओं ने इस वैश्विक संकट की सभी चुनौतियों का सामना करने के लिए परस्पर सहयोग पर सहमति जताई। रूस में भारतीय नागरिकों और भारत में रूसी नागरिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों को लेकर मोदी और पुतिन ने एक-दूसरे के प्रति आभार जताया।
रूस और भारत, दोनों ही इस महामारी का प्रकोप झेल रहे हैं। भारत में जहां अब तक कोरोना के 600 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं, रूस में भी 658 से ज्यादा लोग कोरोना से इन्फेक्ट हुए हैं। बुधवार को रूस में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 658 हो गई। अब तक वहां एक व्यक्ति की मौत हुई है। बुधवार को 163 नए मामले सामने आए।












Click it and Unblock the Notifications