Chaitra Navratri 2018: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं
नई दिल्ली। आज से चैत्र नवरात्र का प्रारंभ हुआ है, नवमी तिथि के क्षय होने की वजह से इस बार नवरात्र आठ दिन के हैं। आज सुबह से ही मंदिरों में मां के जयकारे गूंज रहे हैं, लोग मां दुर्गा के दर्शन करने के लिए सुबह से मंदिरों के बाहर लाइन लगाए हुए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को नवरात्रि की बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि नव संवत्सर और नवरात्रि की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। विक्रम संवत 2075 सबके जीवन में सुख, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लेकर लाए।

कुछ खास बात
इस बार चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ रविवार से हुआ है, इसलिए मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही है, जिसे कि एक अच्छा संयोग कहा जा रहा है। दरअसल घटस्थापना के दिन के मुताबिक मां की सवारियां बदल जाती हैं इसलिए हर साल माता का वाहन अलग-अलग होता है। इस बार माता का आगमन हाथी पर हो रहा है, जिसे कि धर्म के हिसाब से अच्छा कहा जा रहा है।
चैत्र नवरात्र घट स्थापना का शुभ मुहूर्त
- तिथि 18 मार्च
- दिन रविवार
- घट स्थापना: सुबह 9:30 मिनट से 11:15 मिनट तक
- अष्टमी 24 मार्च को
- जो भक्त पूरे 9 दिन का व्रत रखेंगे उनका पारण 26 मार्च को












Click it and Unblock the Notifications