पीएम मोदी का देश के इंजीनियरों को सलाम, कहा- पृथ्वी को तकनीकी रूप से उन्नत बनाने में आपका अहम योगदान
नई दिल्ली, सितंबर 15। राष्ट्रीय अभियंता दिवस 2021 ( National Engineers Day) के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के इंजीनियरों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक ट्वीट कर कहा है, "देश के सभी मेहनती इंजीनियरों को #EngineersDay की बधाई। पृथ्वी को बेहतर और तकनीकी रूप से उन्नत बनाने में हमारे इंजीनियरों की बहुत बड़ी भूमिका है, उनका आभार जताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं, मैं श्री एम. विश्वेश्वरैया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनकी उपलब्धियों को याद करता हूं।"

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र के अलावा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी इंजीनियर्स डे पर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है, "इंजीनियरों के प्रयास को दक्षता के साथ जोड़ते हैं। राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान अनुकरणीय है। सभी इंजीनियरों को #EngineersDay की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं भारत के महान सपूत और विश्व प्रसिद्ध इंजीनियर, भारत रत्न एम. विश्वेश्वरैया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
Recommended Video
1968 में हुई थी इंजीनियर डे की शुरुआत
आपको बता दें कि साल 1968 में भारत सरकार ने डॉ. एम विश्वेश्वरैया की जन्मतिथि को 'इंजीनियर्स डे' के रूप में घोषित किया था। तब से प्रत्येक वर्ष 15 सिंतबर को इंजीनियर्स डे मनाया जाता है। मैसूर के कोलार में जन्में विश्वेश्वरैया को 1955 में भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया था। विश्वेश्वरैया कृष्ण राजा सागर डैम प्रोजेक्ट के चीफ इंजीनियर भी रहे थे। कई बांधों के अलावा हैदराबाद सिटी को बनाने का श्रेय भी डॉ. विश्वेश्वरैया को ही जाता है। उन्होंने एक बाढ़ सुरक्षा सिस्टम का भी विकास किया और विशाखापत्तनम बंदरगाह की सुरक्षा के लिए समुद्र कटाव से बचाने की खास योजना बनाई थी। उनका कई ऐसे योगदान है जिसे देश कभी भूला नहीं सकता है। आपको बता दें कि विश्वेरैया का जन्म 15 सितंबर 1860 को मैसूर (कर्नाटक) के कोलार जिले में हुआ था।
-
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन?












Click it and Unblock the Notifications