PM Modi 75th Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कितने पढ़े-लिखे हैं, कहां से ली है डिग्री?
PM Modi 75th Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर 2025 को 75वां जन्मदिन है। देश के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न केवल अपने दृढ़ निर्णयों के लिए जाने जाते हैं, बल्कि उनके ओजस्वी और प्रेरणादायक भाषण भी लोगों के दिलों में जोश भर देते हैं। एक साधारण परिवार से निकलकर प्रधानमंत्री पद तक पहुंचने वाले नरेंद्र मोदी की शिक्षा यात्रा जितनी संघर्षपूर्ण रही, उतनी ही प्रेरणादायक भी रही है।
11 वर्षो से प्रधानमंत्री के तौर पर भारत की बांगडोर संभाल रहे पीएम मोदी की सरल भाषा और जनमानस से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें जनता के बीच एक प्रभावशाली नेता के रूप में स्थापित किया है। चाहे अंतरराष्ट्रीय मंच हो या चुनावी रैली, पीएम मोदी का हर भाषण गूंजता है और चर्चा का विषय बनता है। पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उनके ओजस्वी व्यक्तित्व, रहन-सहन और कार्यकाल की चर्चा हो रही है। ऐसे में आइए जानते हैं पीएम मोदी आखिर कितने पढ़े-लिखें हैं?

पीएम मोदी की डिग्री संबंधी केस में HC ने सुनाया था ये फैसला
ध्यान रहे अभी सितंबर 2025 में पीएम मोदी की डिग्रियों के मामले में बड़ा फैसला आया था। दिल्ली हाईकोर्ट ने 25अगस्त 2025 (सोमवार) को अहम फैसला सुनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री को सार्वजनिक किए जाने के केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) के आदेश को रद्द कर दिया था। जिसके तहत 2016 में यह अनुमति दी गई थी कि 1978 में बीए की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी छात्रों के रिकॉर्ड की जांच की जा सकती है।
दिल्ली कोर्ट ने स्पष्ठ किया था कि पीएम मोदी की ग्रेजुएशन डिग्री से जुड़ी जानकारी RTI के तहत जनता को नहीं मिल सकती। यह आदेश महत्वपूर्ण था क्योंकि उसी वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी स्नातक होने का दावा किया जाता है
जिज्ञासा शांत करने के लिए डिग्री सार्वजनिक नहीं की सकती
न्यायमूर्ति सचिन दत्ता ने पीठ ने फैसला सुनाते हुए कहा, "विवादित आदेश रद्द किया जाता है।" सॉलिसिटर जनरल (SG) तुषार मेहता ने तर्क दिया कि विश्वविद्यालय अपने छात्रों की शैक्षणिक योग्यता, जैसे डिग्री, अंक और उत्तर पुस्तिकाओं से संबंधित जानकारी "फिड्यूशियरी क्षमता" में रखता है, और RTI अधिनियम के तहत इसे किसी तीसरे पक्ष की "जिज्ञासा" को संतुष्ट करने के लिए इसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। इसके बाद पीएम मोदी की एजुकेशन चर्चा में आई थी।
कितने पढ़े-लिखे हैं पीएम मोदी, कहां से की है पढ़ाई?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1967 में एसएससी बोर्ड गुजरात से एसएससी यानी 12 वीं कक्षा तक की पढ़ाई की। इसके बाद दिल्ली विवि से उन्होंने 1978 में BA (बैचलर ऑफ आर्टस) की डिग्री हासिल की। 1993 में गुजरा त विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ आर्ट्स यानी पोस्ट ग्रेजुएकशन की डिग्री हासिल की है।
पीएम मोदी की पढ़ाई पर क्यों होता रहता है विवाद?
दरअसल, पीएम मोदी की पढ़ाई को लेकर अब तक कई बार विवाद हो चुका है। विपक्षी नेता पीएम मोदी की डिग्री को लेकर सवाल कई बार उठा चुके हैं। पीएम पर विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि वो अपनी पढ़ाई के बारे में गलत जानकारी देते आ रहे हैं।
कांग्रेस ने पीएम मोदी का एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें पीएम मोदी खुद ये कह रहे थे कि उन्होंने 12वीं के बाद पढ़ाई ही नहीं की। इस वीडियो में पीएम मोदी कहते नजर आ रहे हैं कि कि मेरी कोई पढ़ाई नहीं हुई दोस्तों। मैं 17 साल की उम्र में अपना घर छोड़कर चला गया था। मैडम बता रही थी व्यक्ति शिक्षा के कारण आगे बढ़ता है तो मै बता दूं कि मेरी शिक्षा ही नहीं हुई, इसलिए आगे बढ़ गया।"
क्या सच में पीएम मोदी ने 12वीं तक की है पढ़ाई?
हालांकि ये वीडियो अधूरा था, दो वीडियो जोड़कर बनाया गया था, ओरिजन वीडियो 90 के दशक में राजीव शुक्ला को दिए इंटरव्यू का था जिसमें पीएम मोदी ने बताया था कि उन्होंने दसवीं तक पढ़ाई की और बादे में दिल्ली आने पर पत्राचार से हायर एजुकेशन की पढ़ाई पूरी की।
देखें पीएम मोदी के इंटरव्यू का पूरा वीडियो
भाजपा ने एक बाद शेयर अमित शाह के हवाले से शेयर की थी पीएम की डिग्री












Click it and Unblock the Notifications