भारत दुनिया में अंतरिक्ष महाशक्ति बना, दुनिया के चार देशों में शामिल- पीएम मोदी

Recommended Video

    Mission Shakti : PM Modi की बड़ी घोषणा, भारत ने अतंरिक्ष में रचा इतिहास | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आज अहम जानकारी दी है। पीएम ने कहा कि भारत आज अंतरिक्ष महाशक्ति बन गया है। पीएम ने कहा कि भारत ने अभूतपूर्व शक्ति हासिल की है, भारत ने अपना नाम अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में दर्ज करा दिया है। अब तक दुनिया के तीन देश अमेरिका, रूस और चीन को यह उपलब्धि हासिल थी। अब भारत चौथा देश है जिसने आज यह सिद्धी प्राप्त की है। हर हिंदुस्तानी के लिए इससे बड़ा गर्व का प नहीं हो सकता है। कुछ ही देर पहले लो अर्थ ऑर्बिट में भारत ने लाइव सैटेलाइट को मार गिराया है। लाइव सैटेलाइट को एंटी सैटेलाइट को मार गिराया गया है। सिर्फ तीन मिनट में यह ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया है। मिशन शक्ति बहुत ही कठिन मिशन था, इसमे बहुत उच्च कोटि की क्षमता की आवश्यकता थी। वैज्ञानिकों द्वारा सभी निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर लिए गए। यह भारत वासियों के लिए गर्व की बात है कि यह पराक्रम भारत द्वारा ही विकसित सैटेलाइट से किया गया है। मैं सभी डीआरडीओ के वैज्ञानिकों और कर्मियों को बधाई देता हूं।

    modi

    किसी देश के विरुद्ध नहीं

    मैं आज विश्व समुदाय को भी आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमने जो नई क्षमता प्राप्त की है वह किसी के विरुद्ध नहीं है, यह एक गति से आगे बढ़ रहे हिंदुस्तान की रक्षात्मक पहल है। भारत हमेशा से अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ से दूर रहा है। भारत की इस नीति में कोई बदलाव नहीं आया है। आज का यह परीक्षण किसी भी अंतरराष्ट्रीय नियम या संधि का उल्लंघन नहीं करता है। इसका इस्तेमाल हम देश के 130 करोड़ लोगों के हित के लिए करना चाहते हैं। हमारा उद्देश्य सामरिक शांति बनाए रखना है, नाकि युद्ध का माहौल बनाना है।

    शांतिप्रिय राष्ट्र

    भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में जो काम किया है उसका मुख्य उद्देश भारत के विकसित और समृद्ध और सुरक्षित करना है। यह एक आवश्यक कदम था आज की सफलता को आने वाले समय में एक सुरक्षित राष्ट्र, समृद्ध राष्ट्र और शांतिप्रिय राष्ट्र की ओर बढ़ते हुए कदम की ओर देखना चाहिए। यह महत्वपूर्ण है कि हम भविष्य की चुनौतियों के लिए खुद को तैयार करें। हमे लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आधुनिक तकनीक को अपनाना ही होगा। सभी भारतवासी भविष्य की चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास से करें, यही हमारा लक्ष्य है।

    देशवासियों की कड़ी मेहनत पर पूरा भरोसा

    पीएम ने कहा कि मुझे अपने लोगों की कर्मढ़ता, कड़ी मेहनत पर पूरा विश्वास है। मैं ऐसे भारत की परिकल्पना करता हूं जो अपने समय से दो कदम आगे की सोच सके और चलने की हिम्मत भी जुटा सके। सभी देशवासियों को आज की इस महान उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई और इस पराक्रम को करने वाले सभी मेरे साथियों को मैं फिर से अभिनंदन करता हूं, भारत माता की जय।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+