प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी मुरली मनोहर जोशी को जन्मदिन की बधाई
Recommended Video

नई दिल्लीः आज 5 जनवरी है और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी 83 साल के हो गए हैं। जन्मदिन के इस मौके पर पीएम मोदी ने वरिष्ठ नेता को सुबह सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी। पीएम मोदी ने जन्मदिन के मौके पर मुरली मनोहर जोशी के कामों को याद किया। साथ ही पीएम मोदी ने उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कामों के बारे में भी लिखा। पीएम मोदी ने मुरली मनोहर जोशी की अच्छी हेल्थ की कामना की।

मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई
पांच जनवरी के सुबह पीएम मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता को जन्मदिन की बधाई दी। मुरली मनोहर जोशी जी का जन्म 5 जनवरी 1938 को दिल्ली में हुआ था। वैसे तो उनका पैतृक निवास-स्थान वर्तमान उत्तराखण्ड के कुमायूँ क्षेत्र में है। पहले ये स्थान यूपी में आता था, लेकिन अलग राज्य बनने की वजह से उत्तराखण्ड में आ गया।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से की है पढ़ाई
मुरली मनोहर जोशी ने एम्एससी इलाहाबाद विश्वविद्यालय से किया, इस विश्वविद्यालय में डॉ. राजेन्द्र सिंह उनके शिक्षक हुआ करते थे। यहीं से उन्होंने अपनी डॉक्टोरेट की उपाधि भी अर्जित की। उनका शोधपत्र स्पेक्ट्रोस्कोपी पर था। अपना शोधपत्र हिन्दी भाषा में प्रस्तुत करने वाले वे प्रथम शोधार्थी हैं। बाद में वे राष्ट्रीय राजनीति में आ गये।

लोक लेखांकन समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं मुरली मनोहर जोशी
अपनी युवावस्था में डॉ. जोशी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए और गौ रक्षा संबंधी आंदोलनों में भागीदारी की। साल 1980 में डॉ. जोशी ने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना में अपना सहयोग दिया। 15वीं लोकसभा के कार्यकाल में 1 मई 2010 को उन्हें लोक लेखांकन समिति का अध्यक्ष भी बनाया गया।












Click it and Unblock the Notifications