बड़ी बातें: भीम आधार ऐप की लॉन्चिंग पर क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि संविधान की वजह से आज हर व्यक्ति के पास आगे बढ़ने का मौका है। बाबा साहेब ने खुद प्रताड़ना झेली लेकिन बदले का भाव कभी नहीं रखा।
नागपुर। पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के नागपुर में आधार पे सुविधा को लॉन्च कर दिया है। इस सुविधा के बाद आपको सिर्फ अपना अंगूठा दिखाना होगा और आपका भुगतान हो जाएगा। यह लॉन्चिंग नागपुर में लगे डिजिमेला में की गई है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कुछ कहा...पढ़िए बड़ी बातें...
मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

'अंबेडकर की दीक्षाभूमि पर आना सौभाग्य की बात'
- बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर नागपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा आंबेडकर की दीक्षाभूमि पर आना सौभाग्य की बात है।
- बाबा साहेब आंबेडकर ने शोषित, वंचित लोगों के सपने का ख्याल रखा। संविधान के जरिए बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने हर वर्ग के विकास की गारंटी दी।

'2022 तक हर गरीब के लिए होगी घर की व्यवस्था'
- पीएम मोदी ने कहा कि संविधान की वजह से आज हर व्यक्ति के पास आगे बढ़ने का मौका है। बाबा साहेब ने खुद प्रताड़ना झेली लेकिन बदले का भाव कभी नहीं रखा। जीवन में जहर पीकर बाबा साहेब ने हमारे लिए अमृत की वर्षा की।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गरीबों को घर मिलेगा, लोगों को रोजगार भी मिलेगा। 2022 तक देश के हर गरीब नागरिक के लिए घर की व्यवस्था की जाएगी।

'अब हर गरीब कहेगा डिजिधन निजीधन है'
- भीम ऐप का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अब हर गरीब कहेगा डिजिधन निजीधन है। अब मोबाइल फोन आपका बैंक बन जाएगा। भीम ऐप अर्थव्यवस्था का महारथी साबित होगा।
- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कम कैस से कारोबार चलाया जा सकता है। भ्रष्टाचार मिटाने के लिए कम कैश का इस्तेमाल कीजिए। जो भीम ऐप का इस्तेमाल करते हैं वो भ्रष्टाचार के खिलाफ सिपाही हैं।

'भ्रष्टाचार मिटाने के लिए कम कैश का इस्तेमाल कीजिए'
- भीम ऐप का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अब हर गरीब कहेगा डिजिधन निजीधन है। अब मोबाइल फोन आपका बैंक बन जाएगा। भीम ऐप अर्थव्यवस्था का महारथी साबित होगा।
- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कम कैस से कारोबार चलाया जा सकता है। भ्रष्टाचार मिटाने के लिए कम कैश का इस्तेमाल कीजिए। जो भीम ऐप का इस्तेमाल करते हैं वो भ्रष्टाचार के खिलाफ सिपाही हैं।
- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम लगातार डिजिटल इंडिया की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी ज्ञान की सदी है। भारत सरकार की योजना के साथ महाराष्ट्र कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications