LIVE: पीएम मोदी ने रखी IIT मद्रास के डिस्कवरी कैंपस की आधारशिला

प्रधानमंत्री मोदी रविवार को तमिलनाडु के शहर चेन्नई पहुंच चुके हैं। पीएम तमिलनाडु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।

आंध्र प्रदेश। चेन्नई ऊर्जा और उत्साह से भरा है। यह ज्ञान और रचनात्मकता का शहर है। यहां से, हम प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाएं शुरू कर रहे हैं। ये परियोजनाएं नवाचार और स्वदेशी विकास का प्रतीक हैं।

Recommended Video

      PM Modi का Tamilnadu दौरा, Chennai में किसानों की इस बात के लिए की तारीफ | वनइंडिया हिंदी

      -पीएम मोदी ने IIT मद्रास के डिस्कवरी कैंपस की आधारशिला रखी। कैंपस पहले चरण में चेन्नई के थाईगूर के पास 1 हजार करोड़ की लागत से 2 लाख वर्गमीटर के क्षेत्र में बनाया जाएगा।

       Narendra Modi

      - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रैंड एनीकट नहर प्रणाली के विस्तार, नवीनीकरण और आधुनिकीकरण की आधारशिला रखी। इस नहर का आधुनिकीकरण 2,640 करोड़ रुपये की लागत से होगा, जिससे नहरों में जल वहन करने की क्षमता बढ़ेगी।

      - पीएम मोदी ने चेन्नई बीच और एटिपट्टू के बीच चौथी रेलवे लाइन का उद्घाटन किया। 293.40 करोड़ रुपये की लागत से बना यह 22.1 किमी खंड, चेन्नई और तिरुवल्लूर जिलों से होकर गुजरता है।

      - प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 3770 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किए गए चेन्नई मेट्रो रेल चरण- I विस्तार का उद्घाटन किया। 9.05 किलोमीटर लंबा यह विस्तार उत्तरी चेन्नई को हवाई अड्डे और मध्य रेलवे स्टेशन से जोड़ेगा।

      - तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एडप्पादी के पलानीस्वामी और उपमुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।

      - प्रधानमंत्री मोदी रविवार को तमिलनाडु के शहर चेन्नई पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी ने इस दौरान तमिलनाडु में भारतीय सेना को मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन (MK-1A) समर्पित किया। पीएम तमिलनाडु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।

      रविवार को पीएम मोदी के स्वागत के लिए अन्नाद्रमुक और भाजपा के कई कार्यकर्ता जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के पास सड़कों पर और आईएनएस अड्यार पर जमा हो गए।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+