प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान: गर्भवती महिलाओं को 6 हजार रुपये, मध्यम वर्ग को सस्ते घर का तोहफा

नए साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई आवास योजना के तहत दो नई स्कीम का ऐलान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2017 में 9 लाख रुपये तक घर लेने वालों को कर्ज में 4 फीसदी तक की छूट दी जाएगी।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संबोधन में नोटबंदी के फैसले की चर्चा की। नोटबंदी के दौरान जिस तरह से देशवासियों ने धैर्य का परिचय दिया उसकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि देश के सवा सौ करोड़ नए संकल्प, नए जोश के साथ नए साल का स्वागत करेंगे। दीपावली के बाद देश ऐतिहासिक शुद्धि यज्ञ का गवाह बना। दीवाली के बाद देश के लोगों ने अप्रतिम राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया। लोगों ने धैर्य के साथ ये लड़ाई लड़ी। उन्होंने सच्चाई और अच्छाई का साथ दिया। लोगों ने उज्ज्वल भविष्य के लिए लड़ाई लड़ी। पहले ईमानदार घुटन महसूस करते थे, इस फैसले के बाद उन्हें खुशी मिली।

narendra modi पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, देशभर में घर होंगे सस्ते

पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन

नए साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई आवास योजना के तहत दो नई स्कीमों का ऐलान किया। शहर में घर खरीदने के लिए नई स्कीम का ऐलान करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2017 में 9 लाख रुपये तक घर लेने वालों को कर्ज में 4 फीसदी तक की छूट दी जाएगी। 12 लाख तक के घर पर 3 फीसदी की छूट दी जाएगी। गांवों में घर खरीदने के लिए दो लाख तक के कर्ज पर 3 फीसदी की छूट दी जाएगी। गांवों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत साल 2017 से 33 फीसदी ज्यादा घर बनाए जाएंगे। तीन महीने में 3 करोड़ किसान कार्ड रुपे कार्ड में बदले जाएंगे। गर्भवती महिलाओं के लिए सरकार देशव्यापी योजना शुरू की है। इसके तहत गर्भवती महिलाओं को 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी। ये पैसे उनके खाते में आएंगे। वरिष्ठ नागरिकों को 7.5 लाख रुपए तक की राशि पर 10 साल तक के लिए सालाना 8 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट कॉपरेटिव सेंट्रल बैंक और प्राइमरी सोसायटी से जिन किसानों ने खरीफ और रबी की बुवाई के लिए कर्ज लिया था उस कर्ज के 60 दिन का ब्याज सरकार वहन करेगी और किसानों के खातों में ट्रांसफर करेगी। छोटे व्यापारियों की क्रेडिट गारंटी बढ़ाकर सरकार ने 1 करोड़ से दो करोड़ रुपये कर दी है। किसानों को 60 दिनों का ब्याज मुक्त कर्ज सरकार देगी। पिछले साल की तुलना में इस साल रबी की बुवाई 6 फीसदी ज्यादा हुई है। भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ इस लड़ाई को हमें रुकने नहीं देना है।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब हम कहते हैं कि कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी, इस बात को देशवासियों ने जीकर दिखाया है। हर हिंदुस्तानी के लिए सच्चाई और अच्छाई कितनी अहमियत रखती है ये देखने को मिला। पिछले दिनों आपको बैंक से पैसे निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन आपने संकल्प नहीं तोड़ा। भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ लड़ाई में सरकार को देशवासियों को साथ मिला। बैंकिंग व्यवस्था को सामान्य करने के लिए बैंकों को कहा गया है। नोटबंदी के फैसले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बड़े नोट गरीबों की हक छीन रहे थे। हमने उसे बंद करने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि बड़े नोट महंगाई बढ़ा रहे थे, कालाबाजारी बढ़ा रहे थे। सरकार की कोशिश है कि ईमानदारों का सम्मान हो, बेईमान लोग अलग-थलग हों। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने बैंकों से कहा है कि ऐसा काम करें जिससे गरीब और किसानों को राहत मिले। उन्हें परेशानी कम हो। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शुरू हुईं दो स्कीमें, ब्याज पर दी जा रही भारी छूट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+