FICCI: भारत ने जिस तरह स्थितियों को संभाला उसने पूरी दुनिया को चकित कर दिया: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (FICCI) की 93वीं वार्षिक आम बैठक का उद्घाटन किया है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, कोरोना काल में इतने उतार चढ़ाव पूरी दुनिया ने देखे हैं लेकिन जितनी तेजी से हालात बिगड़े, उतनी ही तेजी से सुधर भी रहे हैं। आज दिसंबर आते-आते स्थिति बहुत बदली हुई नजर आ रही है। हमारे पास जवाब भी है और रोडमैप भी है। आज अर्थव्यवस्था के जो इंडिकेटर हैं वो उत्साह बढ़ाने वाले हैं।
Recommended Video

उन्होंने कहा, कोरोना संकट के समय देश ने जो सीखा है, उसने भविष्य के संकल्पों को और भी दृढ़ किया है। इसका काफी बड़ा श्रेय भारत के उद्योग जगत को, युवाओं को और किसानों को जाता है। भारत ने जिस तरह बीते कुछ महीनों में एकजुट होकर काम किया, नीतियां बनाई, निर्णय लिए हैं, स्थितियों को संभाला है। उसने पूरी दुनिया को चकित कर दिया है।
प्रधानमंत्री ने कहा, बीते 6 साल से दुनिया ने भारत पर जो विश्वास बनाए रखा है वह हाल ही के महीनों में अधिक मजबूत हुआ है। चाहे एफडीआई हो या फिर एफपीआई, विदेशी निवेशकों ने भारत में रिकॉर्ड निवेश किया है और ऐसा अब भी जारी है। अतीत की नीतियों ने कई क्षेत्रों में अक्षमता को बढ़ावा दिया और नए प्रयोग बंद कर दिए थे। लेकिन आत्मनिर्भर भारत अभियान ने हर क्षेत्र में दक्षता को बढ़ावा दिया है। उन क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी आधारित उद्योगों को फिर से सक्रिय करने पर जोर दिया जा रहा है, जिनमें भारत को दीर्घकालिक प्रतिस्पर्धात्मक लाभ हैं।
आपको बता दें इस बैठक का आयोजन 11, 12 और 14 दिसंबर को हो रहा है। जिसकी थीम 'प्रेरित भारत' है। इस आयोजन में प्रधानमंत्री के अलावा अन्य कई मंत्री, अधिकारी, उद्योग जगत से जुड़े लोग, राजनयिक, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ और अन्य प्रमुख उद्योगपति शामिल हुए हैं। यह सम्मेलन कोरोना वायरस से अर्थव्यवस्था पर पड़ रहे प्रभाव, सरकार द्वारा किए जा रहे सुधार और भारतीय अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने हेतु हितधारकों का मार्ग प्रशस्त करेगा।
इस बड़े सम्मेलन में दुनियाभर के करीब 10 हजार से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इस वार्षिक आम बैठक में इस बार वक्ताओं की सूची में सत्या नडेला (मुख्य कार्यकारी अधिकारी, माइक्रोसॉफ्ट), टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन और कैडिला हेल्थकेयर के चेयरमैन पंकज पटेल सहित अन्य कई बड़े भारतीय कारोबारियों के नाम शामिल हैं।
जानिए, पिछले 6 सालों में किन-किन मुद्दों पर केंद्र से टकरा चुकी हैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी?
-
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
LPG GAS Crisis Big News: Delhi के लिए खुशखबरी! इन 7 कैटेगरी में बंटा कमर्शियल LPG कोटा 20% से बढ़ाकर 50% हुआ -
UDAN 2.0 Scheme: देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद सरकार ने उड़ान-2.0 योजना को दी मंजूरी -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू












Click it and Unblock the Notifications