पीएम मोदी का छलका आंसू, मैंने घर-परिवार सबकुछ देश के लिए छोड़ा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोले अब बेनामी संपत्ति वालों की बारी है, जिस किसी के पास बेनामी संपत्ति है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
गोवा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा में जमकर कालाधन और भ्रष्टाचार पर हमला बोला, उन्होंने कहा कि कालाधन के बाद अब बेनामी संपत्ति वालों की बारी है, हम उन्हें नहीं छोड़ने वाले है।

भावुक हुए पीएम
प्रधानमंत्री मोदी उस वक्त भावुक हो गए जब वह कालाधन के खिलाफ मुहिम को लेकर बोल रहे थे, उन्होंने भावुक होकर कहा कि मैंने घर परिवार सबकुछ देश के लिए छोड़ा है।
सुरक्षा के क्षेत्र में भारत अपने पैरों पर खड़ा है: पीएम मोदी
बेनामी फ्लैट वालों की खैर नहीं
प्रधानमंत्री ने कहा कि आपने सुना होगा दिल्ली में रहने वाला बाबू गोवा में फ्लैट खरीदता है। वह रहता कहीं और है और नौकरी दिल्ली में करता है, गोवा से उसका कोई लेना-देना नहीं है, ऐसे में वह गोवा में फ्लैट खरीदता है।
पीएम ने पूछा आपको क्या लगता है वह यह फ्लैट अपने नाम से खरीदता है, नहीं वह किसी और के नाम से खरीदता है। हम अब ऐसे लोगों को बख्शने वाले नहीं है, हमने ऐसा कानून बनाया है कि बेनामी संपत्ति वालों की अब खैर नहीं है और उनके खिलाफ बड़ा कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि जिनके पास बेनामी संपत्ति होगी हम कानूनन उसपर हमला बोलने वाले हैं
मैं कुर्सी के लिए पैदा नहीं हुआ
पीएम मोदी ने कहा कि यह संपत्ति देश की है, देश के गरीब की है, गरीबों की मदद करना मेरा कर्तव्य है और मैं उसे करुंगा। पीएम ने कहा कि 70 साल की बीमारी को मुझे 17 महीने में मिटाना है। उन्होंने कहा कि मैं कुर्सी के लिए पैदा नहीं हुआ।
यूं ही नहीं चलेगा
प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने लोगों को कई मौके दिया, लेकिन लोग अपनी ही दुनिया में मगन थे, उन्हें लगता था कि ये मोदी कुछ नहीं करेगा, दूसरी पार्टियों की तरह ये भी चला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications