बीते एक महीने में कौन-कौन सी चीजों के घटे दाम, देखें पूरी लिस्ट एक जगह
देश में जुलाई तक टमाटर, सब्जी से लेकर अन्य सामानों की महंगाई ने लोगों के घरों का बजट बिगाड़ रखा था। कई लोगों को इस महंगाई के चलते लाइफस्टाइल से भी समझौता करना पड़ रहा था। लेकिन अब पिछले एक महीने से लोगों को महंगाई से बहुत ही अधिक राहत मिलने लगी है। सबसे बड़ी राहत तो बीते मंगलवार यानी 29 अगस्त को मिली जब सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 200 रुपये की कटौती की घोषणा कर दी।
तो चलिए आज जानने की कोशिश करते हैं कि पिछले एक महीने में किन-किन सामानों के दाम घटे हैं। हम यह भी जानेंगे कि सरकार के किस कदम से दाम में कमी आई है और किस कारण से इन सामानों के दाम बढ़ गए थे। नीचे पढ़ें उन सामानों की पूरी लिस्ट जिनके दाम बीते एक महीने में तेजी से घटे हैं।

टमाटर (Tomato Price)
टमाटर 15 अगस्त तक 150 से 200 रुपये प्रति किलो बिक रहा था लेकिन अब भाव में अचानक कमी आई है और यह अब 40 से 50 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। इस दाम के गिरने से लोगों का काफी राहत मिली है। घर में जो लोग बेस्वाद सब्जी खाने के लिए मजबूर हो गए थे अब इनकी थाली में स्वादिष्ट सब्जी परोसी जा रही है।
सरसों तेल (Mustard Oil Price)
सरसों तेल का भाव 120 से 130 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है वहीं जून तक यह 140 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा था। मानसून के मौसम में लोग तले भूने खाने के शौकीन लोगों के लिए यह अच्छी खबर है।
सोयाबीन तेल
सोयाबीन तेल पांच से आठ रुपये घटकर 920-922 रुपये प्रति दस किलो रह गया। यानी अभी आप थौक में 10 लीटर का पैक लेते हैं तो 92 से 95 रुपये प्रति लीटर पड़ेगा। हालांकि, खुदरा दाम अभी भी 110 से 112 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
गैस सिलेंडर के दाम (Gas Cylinder Price)
बता दें कि मोदी सरकार ने रक्षा बंधन और आने वाले त्योहार से पहले आम लोगों को बड़ी राहत दी और सिलेंडर के दाम 200 रुपये तक कम कर दिए। सरकार के इस कदम से लोगों को बड़ी राहत मिली है।
सब्जियों के घट रहे दाम
टमाटर के अलावा अन्य सब्जियों के दाम में भी कमी आई है। भिंडी जहां 30 से 40 रुपये प्रति किलो मिल रही थी वहीं अब यह 20 से 25 रुपये प्रति किलो मिल रही है। शिमला मिर्च 15 अगस्त तक 160 रुपये प्रति किलो मिल रही थी लेकिन अब यह 100 रुपये प्रति किलो तक आ गई है। फूलगोभी 150 रुपये प्रति किलो से घटकर 100 रुपये प्रति किलो हो गई है। बैंगन के दाम 60 रुपये प्रति किलो से 30 रुपये प्रति किलो हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications