बेंगलुरु में कुकर ब्लास्ट से दहशत, विस्फोट से एक की मौत, जांच के लिए पर पहुंची NIA की टीम

Bengaluru Cooker Blast: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के जेपी नगर में संदिग्ध धमाका से एक बार फिर सनसनी फैल गई। जिसमें एक की मौत और एक के घायल होने की खबर सामने आई है। यह विस्फोट उडुपी उपहारा रेस्तरां के पास सुबह 10 बजे हुआ। जहां प्रेशर कुकर में धमाके से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है।

इधर, धमाके के बाद NIA की टीम मौके पर जांच-पड़ताल के लिए पहुंच गई है, हालांकि पुलिस कमिश्नर के अनुसार प्रेशर कुकर में धमाका हुआ है, ये कोई IED नहीं है। पुलिस ने आतंकी पहलू से साफ इनकार करते हुए कहा कि यह 'कुकर विस्फोट' था।

Bengaluru Cooker Blast

हादसे के शिकार लोग उत्तर प्रदेश के बताएं जा रहे हैं। विस्फोट इतना तेज था कि घर का सामान बिखर गया। माना जा रहा है कि धमाका प्रेशर कुकर में खराबी के कारण हुआ। इस घटना के बाद दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनमें से एक की मौत हो गई।

बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी. दयानंद ने पुष्टि की कि विस्फोट आकस्मिक था, उन्होंने स्पष्ट किया कि आतंकवादी घटना का कोई सबूत नहीं है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमने पूरी तरह से जांच की है और विस्फोटकों के इस्तेमाल की संभावना को खारिज कर दिया है। यह प्रेशर कुकर विस्फोट था। हमने जांच की जांच की तो आतंकी घटना से जुड़ा सबूत नहीं मिला।

इधर, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम बेंगलुरु पहुंची है। एनआईए की टीम विस्फोट के कारणों का पता लगाने और नुकसान का आकलन करने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ काम कर रही है। बता दें कि इससे पहले मार्च में बेंगलुरु के लोकप्रिय रेस्तरां द रामेश्वरम कैफे में कम तीव्रता वाला आईईडी विस्फोट हुआ है, जिसमें 10 लोग घायल हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+