Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

छत्तीसगढ़ पुलिस ने कहा- पत्रकार विनोद वर्मा ने कल दी थी धमकी

Recommended Video

    Chhattisgarh Police ने कहा Vinod Verma ने कल दी थी धमकी | वनइंडिया हिंदी

    गाजियाबाद। पत्रकार विनोद वर्मा को गिरफ्तार किए जाने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने प्रेस वार्ता की। छत्तीसगढ़ पुलिस ने कहा कि वर्मा ने कल धमकी दी थी। पुलिस ने जानकारी दी कि गाजियाबाद स्थित इंदिरापुरम वर्मा के आवास से 500 नग सीडी, लैपटॉप, पेन ड्राइव और लैपटॉप बरामद किया गया, जिसे कब्जे में कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि हमारी टीम पहले से ही दिल्ली में थी। पुलिस ने कहा कि वर्मा ने 1,000 सीडी बनवाई थी। बता दें कि प्रकाश बजाज नाम के शख्स ने सीडी की शिकायत की थी। पुलिस ने कहा कि सीडी की कॉपियां बनाने वाले से ही सुराग मिला। हालांकि प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस कई सवालों के गोल मोल जवाब दिया। पुलिस ने कहा कि प्रकाश बजाज के वर्मा से फोन पर बातचीत साबित नहीं हुई।

    छत्तीसगढ़ पुलिस ने कहा- पत्रकार विनोद वर्मा ने कल दी थी धमकी

    पुलिस ने कहा कि जांच चल रही है, सीडी का कंटेंट नहीं बता सकते क्योंकि सामग्री आईटी अधिनियम की धारा 67 का उल्लंघन करती है। पुलिस ने इसकी भी कोई जानकारी नहीं दी कि प्रकाश ने जिस 'आका' का जिक्र किया है वो कौन है? प्रेस वार्ता में रायपुर पुलिस के आईजी और एसपी ने कहा कि जिसने सीडी बनाई उसने देखा तक नहीं। इतना ही पुलिस ने यह दावा भी किया है कि उन्होंने अब तक सीडी का कंटेंट नहीं देखा है। पुलिस ने कहा कि जिसने सीडी राइट की उसी से वर्मा का नंबर मिला। पुलिस ने कहा कि वर्मा के आवास से 2.26 लाख रुपए कैश भी मिले।

    बता दें कि ये मामला छत्तीसगढ़ के रायपुर में दर्ज है। शिकायत कर्ता प्रकाश बजाज ने मीडिया को बताया कि वर्मा ने उनसे कहा था कि 'सीडी मेरे पास है तुम्हारे आका की CD है, ये कहा।' बजाज का दावा है कि इस सेक्स सीडी की 1,000 कॉपी बनवाई गई।

    वर्मा को छत्तीसगढ़ पुलिस की एक टीम ने गाजियाबाद स्थित उनके आवास से शुक्रवार सुबह 4 बजे गिरफ्तार में लिया और बीते कई घंटों से पूछताछ की जा रही है। विनोद वर्मा को गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में ले जाकर पूछताछ की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार वर्मा को आज दोपहर 12 बजे अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। वर्मा पर धारा 385 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+