राष्ट्रपति चुनाव: संसद में नहीं विधानसभा में वोट देंगे ये सांसद
चुनाव आयोग ने 41 लोकसभा और 14 राज्यसभा सांसद को संसद की बजाय राज्य विधानसभा से वोट देने की मंजूरी दी है।
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने 41 लोकसभा और 14 राज्यसभा सांसद को संसद की बजाय राज्य विधानसभा से वोट देने की मंजूरी दी है। राष्ट्रपति चुनाव में इन सांसदों ने विधानसभा से वोट देने की इजाजत मांगी थी। इन सांसदों के अलावा 5 विधायकों को संसद और 4 विधायकों को दूसरे राज्य की विधानसभा से वोट देने की मंजूरी दी गई है।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, जो कि गुजरात विधानसभा के सदस्य हैं, और असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को संसद से राष्ट्रपति चुनाव में वोट देने की मंजूरी दी गई। वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को अपने राज्य की विधानसभा से वोट देने की इजाजत मिली।
#PresidentialElection: EC has permitted 14 RS members , 41 LS Members to vote in State legislative Assemblies instead in Parliament tomorrow
— ANI (@ANI_news) July 16, 2017
राष्ट्रपति चुनाव को देखते हुए जेडीयू ने रविवार को पटना में पार्टी विधायकों की संसद बुलाई थी। बता दें कि नीतिश कुमार ने इस चुनाव में रामनाथ कोविंद को समर्थन देने की घोषणा की। वहीं इस चुनाव में एआईएमआईएम की तरफ से मीरा कुमारी के पक्ष में वोट देने की खबरें आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications