राष्ट्रपति चुनाव: बीजेपी ने किया मैनेजमेंट टीम का ऐलान, 21 जून को विपक्षी दल भी करेंगे बैठक
नई दिल्ली, 17 जून: राष्ट्रपति चुनाव की सरगर्मियां जोरों पर है। एनडीए और विपक्ष की ओर से अभी तक किसी का नाम तो नहीं फाइनल किया गया, लेकिन दोनों की ओर से बैठकों का सिलसिला जारी है। हाल ही में बीजेपी ने जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह को सभी दलों, उम्मीदवारों से बातचीत की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बाद अब बीजेपी की ओर से एक मैनेजमेंट टीम का ऐलान किया गया, जिसमें 14 नेताओं का नाम शामिल है।

बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, जी किशन रेड्डी, अश्विनी वैष्णव, सर्बानंद सोनोवाल, अर्जुन राम मेघवाल और भारती पवार समेत 14 नेताओं को मैनेजमेंट टीम में शामिल किया है। ये नेता चुनाव के दौरान सभी अहम कार्यों को देखेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही पार्टी अपने उम्मीदवार का नाम तय कर लेगी। इसके लिए हाईकमान कई नामों पर चर्चा कर रहा है।
BJP includes Union Ministers Gajendra Singh Shekhawat, G Kishan Reddy, Ashwini Vaishnaw, Sarbananda Sonowal, Arjun Ram Meghwal, & Bharati Pawar, in the management team for the upcoming Presidential elections. pic.twitter.com/6b7hwRkx1u
— ANI (@ANI) June 17, 2022
विपक्ष ने भी बुलाई अहम बैठक
वहीं दूसरी ओर विपक्षी दलों ने 21 जून को पार्लियामेंट एनेक्सी में एक अहम बैठक बुलाई है। जिसकी अध्यक्षता एनसीपी चीफ शरद पवार करेंगे। इस बैठक में 17 दलों के नेता शामिल होंगे। इससे पहले 15 जून को ममता बनर्जी ने भी विपक्षी दलों की बैठक बुलाई थी, जिसमें कई नामों का जिक्र हुआ लेकिन अभी विपक्षी दलों में आम सहमति नहीं बन पाई है।
नामांकन हुआ शुरू
वहीं आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई। पहले दिन 11 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, जो देश के अलग-अलग राज्यों से थे। ये प्रक्रिया 29 जून तक चलेगी, जबकि 18 जुलाई को वोटिंग होगी। इसके बाद 21 जुलाई को नतीजे आएंगे। पर्चा दाखिल करने वालों में बिहार के सारण के रहने वाले लालू प्रसाद यादव का भी नाम शामिल है। बहुत से लोग उन्हें पूर्व रेल मंत्री लालू यादव समझ रहे थे, लेकिन बाद में सारी तस्वीर साफ हो गई।












Click it and Unblock the Notifications