राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के खिलाफ भाजपा के अंदर से उठी पहली आवाज
पटना। जिस बात की आंशका थी आखिकार वो हुई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार ना बनाने से भले ही दल से कोई आवाज ना उठ रही हो लेकिन अंदर अंदर ही एक खेमा निराश जरूर है।

शत्रुघ्न ने कहा
इसी मसले पर बिहार के पटना साहिब से पार्टी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट किया है। शत्रुघ्न ने यह साफ तौर पर नहीं कहा कि उन्हें रामनाथ कोविंद के प्रत्याशी बनने पर कोई दिक्कत लेकिन इशारों में अपनी बात आलाकमान तक पहुंचा दी है।

पार्टियों से मिलने में समय खराब कर रही है भाजपा
शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर कहा है कि पार्टी इस फैसले को सही तरीके से और पारदर्शी ढ़ंग से लागू कर सकती थी। सिन्हा ने कहा कि भाजपा राष्ट्रपति उम्मीदवार तय करने से पहले बाकी पार्टियों से मिलने में ज्यादा वक्त खराब कर रही है।

यह मसला पारदर्शी ढ़ंग से संभाला जाता
सिन्हा ने लिखा है कि वरिष्ठ, अनुभवी राजनीतिज्ञ और आदर्श सज्जन श्री रामनाथ कोविंद को बधाई देता हूं, साथ ही यह फैसला सराहनीय है। लिखा गया है कि हालांकि इस फैसले सही और समय अनुसार किया जा सकता था। मैं चाहता था कि यह मसला और भी पारदर्शी ढ़ंग से संभाला जाता।

आडवाणी पर लिखा
आडवाणी पर सिन्हा ने लिखा है कि वो दोस्त, दार्शनिक, गाइड, गुरु और अंतिम नेता हैं। बता दें कि 19 जून को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक प्रेस वार्ता में इस बात की जानकारी दी थी बिहार के राज्यपाल रहे रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार होंगे।












Click it and Unblock the Notifications