पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि आज, PM मोदी समेत इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की दूसरी पुण्यतिथि है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि हमारे प्यारे अटल जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। देश को विकास की नई बुलंदियों पर ले जाने के लिए उन्होंने जो सेवा की उसे भारत हमेशा याद रखेगा। प्रधानमंत्री मोदी आज अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद बने सदाशिव अटल पर जाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।

Recommended Video

    Atal Bihari Vajpaayee की आज पुण्यतिथि,President Kovind,PM Modi ने दी श्रद्धांजलि | वनइंडिया हिंदी
    pm

    प्रधानमंत्री मोदी के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी सदाशिव अटल पर अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। अटल बिहारी वाजपेयी की बेटी नमिता कौल भट्टाचार्य और पोती निहारिका ने भी सदाशिव अटल पर पूर्व प्रधानमंत्री की दूसरी पुण्यतिथि पर श्रदांजलि अर्पित की। बता दें कि आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि के मौके पर अटल जी की मूर्ति का अनावरण करेंगे। इस बाबत इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशन की ओर से ट्वीट कर जानकारी दी गई है।

    उपराष्ट्रपति कार्यालय की ओर से भी अटल बिहारी वाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि पर ट्वीट करके श्रद्धांजलि दी गई है। उपराष्ट्रपति की ओर से ट्वीट करके लिखा गया, हमारी पीढ़ी के ओजस्वी वक्ता, अजातशत्रु, उदार लोकतांत्रिक मूल्यों के वाहक, शब्द शिल्पी, प्रखर राष्ट्रवादी कवि, कुशल प्रशासक, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि पर उनकी पावन स्मृति को श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं!

    आईसीसीआर की ओर से कहा गया है कि राष्ट्रपति आज 11 बजे पूर्व प्रधानमंत्री की मूर्ति का अनावरण करेंगे। गौरतलब है कि अटल बिहारी वाजपेयी का मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 25 दिसंबर 1924 को जन्म हुआ था। वह भारतीय जनता पार्टी के पहले नेता थे जोकि देश के प्रधानमंत्री बने थे। अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार 1996, 1998, 1999 में देश के प्रधानमंत्री बने थे। हालांकि 1999 से 2004 के बीच ही उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया था, इससे पहले दो बाहर वह कम समय के लिए पीएम बने थे। 2004 के बाद अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनीति से संन्यास से लिया था। 16 अगस्त 2018 को अटल जी का लंबी बीमारी के चलते दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+