राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की दूसरी मोतियाबिंद सर्जरी रही सफल, अस्पताल से मिली छुट्टी
नई दिल्ली, सितंबर 24:राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आज सुबह दिल्ली स्थित सेना के अस्पताल में दूसरी आंख की मोतियाबिंद की सर्जरी हुई। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बायन में कहा गया है कि, सर्जरी सफल रही और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इससे पहले अगस्त में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की एक आंख की मोतियाबिंद की सर्जरी हुई थी। देश के 14वें राष्ट्रपति के रूप में 75 वर्षीय कोविंद ने 25 जुलाई 2017 को कार्यभार संभाला।

राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद का आज (24 सितंबर 2021) सुबह सेना के रिचर्स एंड रेफरल अस्पताल, नई दिल्ली में मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन सफल रहा और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इससे पहले मार्च में राष्ट्रपति की बाईपास सर्जरी की गई थी। दिल्ली एम्स में 30 मार्च को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सफल बाईपास सर्जरी की गई थी।
बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तबीयत 26 मार्च को अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद पहले दिल्ली के आर्मी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका रूटीन चेकअप किया गया। बाद में 27 मार्च को डॉक्टरों ने उन्हें एम्स रेफर कर दिया। जहां उनकी हार्ट सर्जरी हुई।












Click it and Unblock the Notifications