जब राष्‍ट्रगान के सम्‍मान में बारिश में खड़े हो गए राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद, नहीं लिया छाता

नई दिल्‍ली। केरल पहुंचते ही एयरपोर्ट पर राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जो किया वो राष्‍ट्रगान के सम्‍मान का एक बड़ा उदाहरण है। जी हां रविवार को रामनाथ कोविंद यहां माता अमृतानंदमयी मठ में एक समारोह में हिस्‍सा लेने आए थे। जब वो तिरुवनंतनपुरम एयरपोर्ट पर पहुंचे तो सेना ने उन्‍हें सलामी दी। उस वक्‍त राष्‍ट्रगान बज रहा था और तेज बारिश हो रही थी।

जब राष्‍ट्रगान के सम्‍मान में बारिश में खड़े हो गए राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद, नहीं लिया छाता

बड़ी बात ये रही कि राष्‍ट्रपति कोविंद ने बारिश में भींगते हुए यह सालमी ली। यहां तक की जब बारिश से बचाने के लिए छाता लाया गया तो उन्होंने इससे इंकार कर दिया। आपको बता दें कि राष्‍ट्रपति बनने के बाद रामनाथ कोविंद का यह पहला केरल दौरा था।

कोविंद ने वल्लीक्कावू के पास स्थित माता अमृतानंदमयी मठ मुख्यालय में मठ की 100 करोड़ रुपये की पहल की शुरूआत करते हुए विभिन्न धर्मों को समायोजित करने में केरल की सदियों पुरानी विरासत की भी प्रशंसा की। बता दें अमृतानंदमयी मठ की ओर से की गई इस पहल से 5000 गांवों को पीने का पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने माता अमृतानंदमयी की ओर से किए जा रहे है कार्यों की सराहना की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+