कर्नाटक: राजीव गांधी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
बेंगलुरु। Ramnath Kovind visit Karnataka राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में राजीव गांधी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 23 वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी कार्यक्रम में मौजूद थे। आपको बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 4 फरवरी से लेकर 7 फरवरी तक आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर हैं और आज उनके दौरे का आखिरी दिन है।

80 प्रतिशत गोल्ड मेडलिस्ट हमारी बेटियां हैं- कोविंद
इस दौरान कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि मुझे इस बात की काफी खुशी है कि हमारे देश में महिलाएं मेडिकल साइंस में बढ़-चढ़कर अपना भविष्य तलाश रही हैं। मुझे बताया गया है कि इस यूनिवर्सिटी में 111 स्वर्ण पदक विजेताओं में से 87 हमारी बेटियां हैं जो लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा है, ये हमारे लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।












Click it and Unblock the Notifications