PHOTO: राष्ट्रपति भवन में एट होम सेरेमनी, पीएम मोदी समेत पहुंचे ये दिग्गज नेता
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन प्रेसीडेंट रामनाथ कोविद की ओर से 'ऐट होम' का आयोजन किया गया। इसमें उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू. पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और स्पीकर ओम बिड़ला समेत कई राजनीतिक हस्तियां पहुंची। राष्ट्रपति भवन की ओर से कोरोना संकट के चलते इस बार अपेक्षाकृत कम लोगों को निमंत्रण दिया गया था। बता दें कि यह एक रस्म की तरह है। जिसे स्वतंत्रता दिवस की शाम में आयोजित किया जाता है।


'एट होम' कार्यक्रम में विशेष तौर पर 27 से 28 कोविड वॉरियर्स को न्योता दिया गया है। इसमें डॉक्टर्स, नर्सेज, सैनिटेशन वर्कर्स से लेकर शमशान घाट पर लकड़ी काटने और पहुँचाने वाले भी शामिल हैं। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, इस कार्यक्रम के आयोजन से जुड़े राष्ट्रपति भवन के हर अधिकारी और कर्मचारी का कोविड टेस्ट किया गया है और टेस्ट नेगेटिव आने पर ही उन्हें ड्यूटी पर लगाया गया है।

वीआईपी की सेफ्टी को देखते हुए एक टेबल पर सिर्फ 4 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई। दो से ढाई घंटे तक चलने वाले इस कार्यक्रम के समय को भी घटाकर 1 घंटे किया गया है। सामाजिक क्षेत्र के गणमान्य और पत्रकारों की सूची भी पहले की तुलना में बेहद छोटी की गई है। बैठने की व्यवस्था सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के साथ की जाएगी। प्रवेश से निकास तक हर जगह बचाव के प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा। जगह-जगह मास्क, सैनिटाइजर की उपलब्धता कराई जाएगी।

बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर साल रायसीना हिल्स स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति 'एट होम सेरेमनी' के नाम से पार्टी का आयोजन करते हैं। इस समारोह में कई जाने माने लोग शामिल होते हैं। वहीं, 74वें स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर संसद भवन, नॉर्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक और इंडिया गेट को रोशनी से जगमग किया गया।












Click it and Unblock the Notifications