हैदराबाद समेत 12 केंद्रीय विवि को मिले नए कुलपति, राष्ट्रपति कोविंद ने नियुक्तियों को दी मंजूरी
नई दिल्ली, 23 जुलाई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हैदराबाद और तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय समेत 12 केंद्रीय विश्विविद्यालयों के कुलपतियों (वाइस चांसलर) की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी है।

शिक्षा मंत्रालय से जानकारी के मुताबिक प्रोफेसर तनकेश्वर कुमार को केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा, प्रोफेसर सत प्रकाश बंसल को केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश, डॉ. संजीव जैन को केंद्रीय विवि जम्मू, प्रो. क्षिति भूषण दास को केंद्रीय विवि झारखंड, प्रो. बट्टू सत्यनारायण को केंद्रीय विवि कर्नाटक और प्रोफेसर मुत्थू कलिंगनकृष्णन को केंद्रीय विवि तमिलनाडु का कुलपति बनाया गया है।
डॉ. बसुत्कार जे राव हैदराबाद केंदीय विवि के कुलपति होंगे। इसके साथ ही केंद्रीय विवि दक्षिण बिहार के लिए प्रोफेसर कामेश्वर नाथ सिंह, नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी के लिए प्रो. प्रभा शंकर शुक्ला, गुरु घासीदास विवि के लिए आलोक कुमार चक्रवाल, मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विवि के लिए प्रोफेसर सैयद ऐनुल हसन और मणिपुर विवि के लिए प्रो. एन. लोकेंद्र सिंह को कुलपति बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications