द्रौपदी मुर्मू ने एम वेंकैया नायडू को पद्म विभूषण से किया सम्मानित, मरणोपरांत बिंदेश्वर पाठक को भी मिला सम्मान

राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को पद्म पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान डॉक्टर बिंदेश्वर पाठक को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया। इसके अलावा पूर्व उप-राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, भरतनाट्यम नृत्यांगना डॉक्टर पद्मा सुब्रमण्यम, अभिनेत्री वैजयंती माला बाली और अभिनेता कोनिडेला चिरंजिवी को पद्म विभूषण पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है।

बता दें, केंद्र की बीजेपी सरकार ने बीते 25 जनवरी को देश के 132 महान लोगों को पद्म पुरस्कार देने की घोषणा की थी। इस इस साल 5 पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 110 पद्मश्री पुरस्कार दिए जा रहे हैं।

murmu-confers-padma-vibhushan

सबसे पहले पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, बिंदेश्वर पाठक और साउथ एक्टर चिरंजीवी समेत 5 लोगों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया। इसके बाद अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, सिंगर उषा उथुप और सीताराम जिंदल समेत 17 लोगों को पद्म भूषण दिया गया। इसके अलावा मनोहर कृष्ण डोले और रामचेत चौधरी समेत 110 लोगों को पद्मश्री दिया गया। पद्म पुरस्कार विजेताओं में 30 महिलाएं हैं।

पद्म भूषण सम्मान मिलने पर बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा 'मैं बहुत खुश हूं। मैंने जीवन में कभी किसी से अपने लिए कुछ नहीं मांगा। जब मुझे फोन आया कि आपको पद्म भूषण दिया जा रहा है, तो मैं एक मिनट के लिए चुप हो गया क्योंकि मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी।'


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+