जम्मू कश्मीर में तत्काल प्रभाव से लागू राज्यपाल शासन, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

Recommended Video

    Jammu And Kashmir में लागू हुआ Governor Rule, 7वीं बार हुआ ऐसा | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्मू कश्मीर में तत्काल प्रभाव से राज्यपाल शासन लगाए जाने की मंजूरी दे दी है। इससे पहले मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने पीडीपी से अपना समर्थन वापस ले लिया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद राज्यपाल नरिंदर नाथ वोहरा ने राष्ट्रपति को अपनी रिपोर्ट भेजी थी, जिसमें उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 92 के तहत राज्यपाल शासन लगाने की सिफारिश की थी, जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार करते हुए तत्काल प्रभाव से राज्यपाल शासन लगाने की अनुमति दे दी है।

    ramnath kovind

    इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट से समर्थन वापस लेने के बाद महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि इस गठबंधन का मूलभूत लक्ष्य पूरा नहीं हो रहा था, जम्मू कश्मीर के लोगों को इकट्ठा करने और उनसे बातचीत नहीं हो रही थी, साथ ही पाकिस्तान के साथ रिश्ते बेहतर करने और भरोसे को बढ़ाने में भी सफलता नहीं मिल रही थी। यहां गौर करने वाली बात यह है कि भाजपा का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब अमित शाह ने जम्मू कश्मीर के कैबिनेट मंत्रियों संग बैठक की थी।

    भारतीय जनता पार्टी ने पीडीपी से समर्थन वापस लेने के लिए पिछले वर्षों में जम्मू कश्मीर में बढ़ते आतंकवाद, हिंसा और कट्टरता को वजह बताया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के पास कोई और विकल्प नहीं बचा था, लिहाजा हमे पीडीपी से समर्थन वापस लेना पड़ा। आपको बता दें कि भाजपा और पीडीपी ने 2015 में गठबंधन की सरकार का गठन किया था। भाजपा को कुल 25 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि पीडीपी के खाते में 28 सीटें थे। ऐसे में यह चौथी बार है जब पिछले 10 सालों में प्रदेश में राज्यपाल शासन लगाया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+