नए संसद भवन में पहली बार दोनों सदनों को राष्ट्रपति मुर्मू ने किया संबोधित, जानें 10 बड़ी बातें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बजट सत्र की शुरुआत के साथ बुधवार को नए संसद भवन में पहली बार लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों को संबोधित किया। राष्ट्रपति ने अपने भाषण में पिछले 5 सालों में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया, जिसमें भारत की चंद्रमा पर लैंडिंग और एशियाई खेलों में प्रदर्शन भी शामिल है। उन्होंने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि नए संसद भवन में यह मेरा पहला संबोधन है। यह भव्य भवन अमृत काल के प्रारंभ में बनाया गया है। इसमें 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की खुशबू है...इसमें संसदीय परंपराएं और लोकतांत्रिक सम्मान का संकल्प भी है। इसके अलावा, इसमें 21वीं सदी के नए भारत की नई परंपराओं के निर्माण का भी संकल्प है। मुझे विश्वास है कि इस नए भवन में नीतियों पर सार्थक बातचीत होगी।

President droupadi Murmu

मुर्मू ने कहा कि लोग सदियों से अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर आशान्वित थे और वह सपना अब पूरा हो गया है। लोग भी जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाना चाहते थे। अब, अनुच्छेद 370 भी इतिहास हो चुका है। आइए जानते हैं राष्ट्रपति की 10 बड़ी बातें..

  • मेक-इन-इंडिया और आत्मनिर्भर भारत हमारी ताकत हैं। अब यह एक ग्लोबल ब्रांड बन चुका है।
  • भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया।
  • भारत द्वारा आयोजित सफल जी 20 शिखर सम्मेलन ने इसकी भूमिका को मजबूत किया।
  • भारत ने एशियाई खेलों में 100 से अधिक पदक जीते।
  • सदियों से लोग अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर आशान्वित थे और वह सपना अब पूरा हो गया है। रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं।
  • जम्मू-कश्मीर से लोग अनुच्छेद 370 को हटाना चाहते थे। अब, अनुच्छेद 370 भी इतिहास हो चुका है।
  • हमने बचपन से 'गरीबी हटाओ ' का नारा सुना है। आज हम अपने जीवन में पहली बार बड़े पैमाने पर गरीबी दूर होते हुए देख रहे हैं।
  • इस संसद ने तीन तलाक के खिलाफ सख्त कानून बनाया है।
  • मेरी सरकार ने बीते 10 सालों में पर्यटन के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया है।
  • MSMEs और लघु उद्यमियों को सशक्त करने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+