राष्‍ट्रपति पद की उम्‍मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने सोनिया, ममता और शरद पवार से उनकी पार्टी का मांगा समर्थन

नई दिल्‍ली, 24 जून: राष्‍ट्रपति पद की उम्‍मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन भर दिया है। मुर्मू एनडीए की ओर से राष्‍ट्रपति पद की उम्‍मीदवार हैं वहीं इस चुनाव में विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्‍हा राष्‍ट्रपति पद के उम्‍मीदवार हैं। शुक्रवार को नामांकन करने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने विपक्षी पार्टियों से सपोर्ट मांगा है।

मुर्मू ने एनडीए की विपक्षी पार्टियों से मांगा समर्थन

मुर्मू ने एनडीए की विपक्षी पार्टियों से मांगा समर्थन

सूत्रों के अनुसार द्रौपदी मुर्मू ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और एनसीपी प्रमुख शरद पवार से बात की और राष्ट्रपति चुनाव में उनकी उम्मीदवारी के लिए उनकी पार्टी का समर्थन मांगा।

Recommended Video

    Presidential Election 2022 | NDA Candidate Droupadi Murmu Nomination | वनइंडिया हिंदी | *Politics
    विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्‍हा करेंगे मुकाबला

    विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्‍हा करेंगे मुकाबला

    बता दें विपक्ष पार्टियों की ओर से राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए शरद पवार समेत कई नेताओं के नाम सामने आए लेकिन उन्‍होंने उम्‍मीदवार बनने से इंकार कर दिया था/। जिसके बाद राष्ट्रपति चुनाव के लिए बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी के खूब प्रयास किए जिसके बाद चौथे विकल्प के रूप में उन्‍होंने अपनी पार्टी के नेता केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को 17 विरोधी दलों का साझा उम्मीदवार बनवाने का मौका मिला था।हालांकि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार व‍िपक्ष को यशवंत सिन्‍हा के नाम पर एकजुट कर पाना होना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में द्रौपदी मुर्मू का पड़ला ही भारी लग रहा है।

    राष्‍ट्रपति बनने वाली पहली आदिवासी महिला होंगी

    राष्‍ट्रपति बनने वाली पहली आदिवासी महिला होंगी

    बता दें आदिवासी समाज से आने वाली द्रौपदी मुर्म ओडिशा की मूल निवासी हैं और उन्‍होंने 2015 और 2021 के बीच झारखंड के राज्यपाल का पद संभाला। द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल भी रही हैं । राष्‍ट्रपति चुने जाने के बाद वह भारत के शीर्ष संवैधानिक पद पर काबिज होने वाली पहली आदिवासी महिला होंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+