आजादी के इतने साल बाद भी लोग गर्भवती महिला को चारपाई पर ले जाने को मजबूर
लखनऊ। आजादी के इतने साल बीत जाने के बाद भी लोगों को मूलभूत सुविधाएं आजतक नहीं मुहैया कराई जा सकी हैं। उत्तर प्रदेश के इटाव में गर्भवती महिला को लोग चारपाई पर ले जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। दरअसल यहां गांव को जोड़ने के लिए आजतक सड़क नहीं बनाई जा सकी है, जिसकी वजह से यहां वाहन या एंबुलेंस नहीं पहुंच पाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां गांव में तकरीबन 100 परिवार रहते हैं, लेकिन आजादी के बाद आजतक किसी ने यहां सड़क नहीं बनवाई है। जिसकी वजह से गर्भवती महिला और बीमार लोगों को चारपाई पर ही ले जाना पड़ता है। यहां गांव के लोगों के लिए किसी भी तरह की सुविधा नहीं है, जैसे-तैसे लोग जीवन बसर करने को मजबूर हैं।













Click it and Unblock the Notifications