जब ट्रोलर्स ने गर्भवती कल्कि से पूछा 'पति कहां है?' तो अभिनेत्री ने दिया ये जवाब

मुंबई। अभिनेत्री कल्कि केकला इस वक्त गर्भवती होने के कारण सुर्खियों में हैं। वो अपने ब्वॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग के साथ रिलेशनशिप में हैं और अपने पहले बच्चे को लेकर काफी खुश हैं। लेकिन एक समाचार वेबसाइट को दिए साक्षात्कार में कल्कि ने बताया है कि उन्हें कई लोग केवल इसलिए ट्रोल कर रहे हैं क्योंकि वह बिना शादी के मां बन रही हैं।

kalki, pregnant

ना केवल उनसे ऐसे सवाल पूछे जा रहे हैं कि 'उनके पति कहां हैं?' बल्कि गर्भवती होने को दौरान वो जो कपड़े पहन रही हैं, उनके लिए उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

35 साल की अभिनेत्री कल्कि का कहना है, 'मुझे सामने से जजमेंटल जैसे व्यवहार का तो सामना नहीं करना पड़ रहा लेकिन मुझे ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। लोग ट्रोल कर रहे हैं, जैसे 'आपके पति कहां हैं?' और कुछ लोग कहते हैं, 'आप ऐसा कैसे कर सकती हैं।' और 'टाइट कपड़े ना पहनो।' ये सब चीजें हो रही हैं, लेकिन ट्रोलिंग तब भी होती है, जब आप गर्भवती नहीं होते।'

कल्कि ने ट्रोलर्स को जवाब दिया

कल्कि ने ट्रोलर्स को जवाब दिया

हालांकि पांच महीने की गर्भवती कल्कि ने ट्रोलर्स का जवाब आराम से देते हुए कहा है, 'आप महज एक सेलिब्रिटी हैं। वास्तव में अगर आप सेलिब्रिटी नहीं भी हैं। अगर आपकी कोई राय है, जो लोगों को पता चलती है, तो कुछ लोग उसके खिलाफ हो सकते हैं और ये ठीक भी है।' कल्कि से उन लोगों को लेकर भी सवाल किए गए जो उन्हें इस वक्त में परेशान कर रहे हैं।

'सब जानते हैं कि मैं शादीशुदा नहीं हूं'

'सब जानते हैं कि मैं शादीशुदा नहीं हूं'

जब उनसे उन लोगों को लेकर सवाल पूछा गया जो उनके गर्भवती होने पर उन्हें नीचा दिखा रहे हैं, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, 'मुझे पता है कि वो हैं, लेकिन मैं उन्हें निजी तौर पर नहीं जानती हूं। तो ये मेरे जीवन को प्रभावित नहीं करता है। लेकिन अगर बात मेरे घर की करें तो मेरे पड़ोसी और आसपास के लोग.... सब जानते हैं कि मैं शादीशुदा नहीं हूं। और वो अच्छे हैं। आंटियां आती हैं और पूछती हैं कि 'आपको कुछ चाहिए क्या।' वो बहुत ही अच्छे और प्यारे लोग हैं।'

क्या बोले पूर्व पति अनुराग कश्यप?

क्या बोले पूर्व पति अनुराग कश्यप?

कल्कि ने एक अन्य वेबसाइट को दिए साक्षात्कार में बताया कि उनके पूर्व पति फिलमकार अनुराग कश्यप ने उनके गर्भवती होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वह कहती हैं, 'उन्होंने पेरेंट्स क्लब में मेरा स्वागत किया और कहा कि जब भी जरूरत हो मैं उन्हें फोन कर सकती हूं।' बता दें कल्कि और उनके ब्वॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग बीते दो साल से साथ हैं और बीते महीने ही कल्कि के गर्भवती होने का खुलासा किया है।

बेबी बंप की तस्वीरें भी साझा की

बेबी बंप की तस्वीरें भी साझा की

अभिनेत्री ने अपने बेबी बंप की तस्वीरें भी साझा की हैं। माना जा रहा है कि दंपति ने बच्चे के जन्म के लिए वॉटर बर्थ प्रक्रिया को चुना है, जिसके लिए कल्कि साल के आखिर में गोवा के लिए रवाना होंगी। गर्भवती होने के बावजूद भी कल्कि काम में व्यस्त हैं, फिलहाल वह एक प्ले के लिए काम कर रही हैं और नेटफ्लिक्स की नई सीरीज में भी दिखाई देंगी। इस साल वह नेटफ्लिक्स की सीरीज जैसे मेड इन हैवन और सैकर्ड गेम्स 2 में दिखाई दी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+