कपिल शर्मा के ब्लैकमेलिंग के आरोपों पर एक्स गर्लफ्रेंड प्रीति सिमोस का करारा जवाब

Recommended Video

    Kapil Sharma: Preeti Simoes LASHES OUT at Kapil over calling Ali Asgar LIAR | वनइंडिया हिंदी

    मुंबई। कॉमेडी के बादशाह कहे जाने वाले कपिल शर्मा इन दिनों बहुत सारे सवालों के घेरे में हैं। कपिल के दिन इस वक्त काफी खराब चल रहे हैं, उनका नया शो बंद हो चुका है और वो बहुत सारी बीमारियों से ग्रसित हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक्स प्रेमिका प्रीति सिमोस और उनकी बहन नीति के खिलाफ मुंबई में पुलिस कंपलेन की है, उनकी शिकायत की कॉपी मीडिया में लीक हो गई है, जिसमें कपिल ने दोनों पर धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग जैसे संगीन आरोप लगाए हैं।

    प्रीति सिमोस ने किया पलटवार

    प्रीति सिमोस ने किया पलटवार

    जिस पर अब प्रतिक्रिया प्रीति सिमोस की ओर से आई है। प्रीति ने कपिल पर पलटवार करते हुए Pinkvilla से कहा है कि एक्स गर्लफ्रेंड का परेशान करना और पैसे ऐंठने वाला प्लॉट अब आउटडेटेड कहानियों में शुमार हो चुका है, कपिल शर्मा। उन्होंने कहा कि जब तक मैं और मेरी बहन नीति इस शो से जुड़े थे तब को शो हिट था, जैसे ही हमें हटाया गया शो फ्लॉप हो गया, उसकी टीआरपी गिर गई । टिकट बेचने के आरोपों पर प्रीति ने कहा कि उन्होंने टिकट बेचने वालों को रोकने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि मैंने उन लोगों से लड़ाई की थी जो शो की टिकट ब्लैक में बेचने की कोशिश कर रहे थे क्योंकि एक शो के लिए 30 हजार रुपये का दाम बहुत ज्यादा है।

    प्रीति सिमोस को डेट कर रहे थे कपिल

    प्रीति सिमोस को डेट कर रहे थे कपिल

    गौरतलब है कि कपिल शर्मा के सुपरहिट शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' की क्रिएटिव डायरेक्टर प्रीति सिमोस ही थीं। कपिल ने अपनी शिकायत में लिखा है कि प्रीति ही शो की पूरी तैयारी करती थी। शो पर कब क्या दिखना है और क्या नहीं इसका फैसला भी वही करती थीं, शो में आने वाले स्टार्स से तालमेल बनाना, उनके लिए सारी आवश्यक चीजों का इंतजाम करना इन सब जिम्मेदारी प्रीति ही लेती थीं।

    प्रीति ने मेरे साथ दगा किया

    प्रीति ने मेरे साथ दगा किया

    अपनी शिकायत में कपिल ने कहा है कि मैंने प्रीति को सारी जिम्मेदारी देते हुए शुरुआत में 2 लाख की सैलरी पर रखा था, धीरे-धीरे शो के हिट होने पर उसकी सैलरी बढ़ती गई। मैंने ही प्रीति की बहन नीति को अपने प्रोडक्शन हाउस में काम दिया था, प्रीति और नीति दोनों ही साथ काम करती थीं और दोनों को ही मेरी पर्सनल चीजें भी पता थीं लेकिन धीरे-धीरे इन दोनों ने मेरे खिलाफ काम करना शुरु कर दिया। मेरी चीजें बिगड़ने लगी।

    प्रीति ने टिकट बेचे

    प्रीति ने टिकट बेचे

    प्रीति पर आरोप लगाते हुए कपिल ने कहा है कि दोनों बहनों ने मेरे दूसरे सहयोगी कलाकारों के साथ गलतफहमी पैदा करने की पूरी कोशिश की, यही नहीं जो सेलिब्रिटी शो में आते थे उनके साथ अच्छे से कोआर्डिनेट करना उनकी जिम्मेदारी थी लेकिन उन लोगों ने इस काम में लापरवाही दिखाई, जिसके कारण मेरे और सेलिब्रेटी के बीच के संबंध बिगड़ने शुरू हो गए, मेरी बदनामी शुरू होने लगी, इस कारण मुझे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जिसका असर मेरे काम और मेरे शो पर पड़ा।

    अनुश्री ने खोला राज

    अनुश्री ने खोला राज

    कपिल ने आगे कहा कि 'मेरे प्रोडक्शन हाउस में साल 2013 में टैलेंट मैनेजर के तौर पर अनुश्री नाम की एक लड़की काम करती थी लेकिन प्रीति और नीति के कहने पर मैंने अनुश्री को 2016 में कंपनी से हटा दिया। दोनों ने मुझे बताया कि अनुश्री शो में आने वाले दर्शकों से पैसे लेकर घोटाला कर रही है लेकिन एक कार्यक्रम में अनुश्री से मेरी मुलाकत हुई तब अनुश्री ने मुझे बताया कि दोनों बहनें शो में बतौर दर्शक बनकर आने वाले लोगों से खुद पैसे लेती हैं, यही नहीं आगे की लाइन में बैठाने के ज्यादा पैसे लिए जाते है जबकी पीछे की लाइन में बैठाने के कम पैसे लेती थीं।

    प्रीति और नीति दोनों ने मेरे भरोसे को तोड़ा

    प्रीति और नीति दोनों ने मेरे भरोसे को तोड़ा

    अनुश्री की बात सुनकर मैं हैरान रह गया कि प्रीति और नीति दोनों ने मेरे भरोसे को तोड़ा है, साल 2016 में मैंने प्रीति और नीति की हरकतों को ध्यान में रखते हुए उन्हें काम में सुधार करने की हिदायत दी। जब उन्हें लगा कि वह पकड़ी जाएंगी तो उससे पहली ही उन्होंने खुद कंपनी छोड़ दी लेकिन 3 दिन के बाद दोनों बहनें एक बार फिर मेरे पास आईं और पुरानी बातें भूलकर फिर से नई शुरुआत करने की बात बोलीं और काम भी शुरू कर दिया लेकिन 3 महीने के बाद फिर से विवाद हुआ और मार्च 2017 में फिर से दोनों अलग हो गईं।

    प्रीति ने मांगे कपिल शर्मा से 25 लाख....

    प्रीति ने मांगे कपिल शर्मा से 25 लाख....

    फरवरी 2018 में मैंने प्रीति से उनके घर पर मुलाकात की। दरअसल वह एक वेबसाइट के साथ मिलकर लगातार मेरे बारे में नकारात्मक खबरें दे रही थीं। इस बारे में बात कर मैंने उनसे यह मुद्दा खत्म करने की गुजारिश की, लेकिन उसने मुझे जवाब दिया- 'मेरे बगैर तुम इंडस्ट्री में कुछ काम नहीं कर सकते। मैं तुम्हें छोडूंगी नहीं। मैं तुम्हें इंडस्ट्री से खत्म करके ही छोडूंगी और अगर तुम्हें इन सबसे छुटकारा चाहिए तो हमें 25 लाख देना होगा।' यह बातें सुनकर मैंने उससे पूछा कि 'किस बात का 25 लाख .. उसने जवाब दिया मुझे आगे भी देना है। मैं प्रीति को पैसे देने से इंकार करते हुए उसके घर से निकल गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+