Pratap Sarangi: राहुल गांधी इतने आक्रामक क्यों हैं? क्या सही हो रही है पीएम मोदी की INDIA bloc पर भविष्यवाणी?
Pratap Sarangi News in Hindi: भारतीय संसद के इतिहास में गुरुवार को एक काला अध्याय जुड़ गया। सत्ताधारी बीजेपी के दो सांसद विपक्षी सांसदों की धक्का-मुक्की में गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाना पड़ा। धक्का देने का यह आरोप कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर है। नागालैंड की एक आदिवासी महिला सांसद ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर अशोभनीय बर्ताव के आरोप लगाए हैं।
संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक और उसमें भी खासकर कांग्रेस का रवैया बहुत ही आक्रामक देखने को मिला है। लेकिन, गुरुवार को संसद परिसर में जो कुछ हुआ है, वह बहुत ही अप्रत्याशित और शर्मनाक है।

Pratap Sarangi: प्रताप सारंगी ने राहुल गांधी पर लगाया धक्का देने का आरोप
बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत दोनों को विपक्षी दलों के सांसदों की कथित धक्का-मुक्की में इतनी चोटें लगीं कि उन्हें राममनोहर लोहिया के आईसीयू में भर्ती करवाना पड़ा। बीजेपी सांसद सारंगी ने तो सीधे-सीधे कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगाया है, जिसमें वह जख्मी हुए हैं।
इसे भी पढ़ें- 'राहुल गांधी ने संसद में धक्का दिया और मैं गिर गया', BJP सांसद प्रताप चंद्र सारंगी का बड़ा आरोप
राहुल गांधी मेरे ऊपर चिल्ला रहे थे-आदिवासी महिला सांसद
हद तो तब हो गई जब नागालैंड से बीजेपी की एक महिला आदिवासी सांसद फांनोन कोन्याक को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनकड़ से राहुल गांधी की शिकायत करनी पड़ी। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता के बर्ताव से वह बहुत ही दुखी हैं। उन्होंने एक टीवी चैनल से कहा है, 'मैं बहुत असहज हो गई थी। राहुल गांधी मेरे करीब आकर खड़े हो गए थे.... राहुल गांधी मेरे ऊपर चिल्ला रहे थे.... राहुल गांधी को यह शोभा नहीं देता। मैं बहुत ही दुखी हूं और सुरक्षा चाहती हूं। हम तो शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे।'
अंबेडकर के मुद्दे पर कांग्रेसी सांसद कर रहे थे प्रदर्शन
संसद परिसर में कांग्रेसी सांसद डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर पर राज्यसभा में गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणियों को लेकर प्रदर्शन करने जुटे हुए थे। जबकि, एक दिन पहले ही शाह ने प्रेस कांफ्रेंस करके भ्रामक बातें फैलाने के लिए सख्त (कानूनी और विधायी) कार्रवाई की चेतावनी भी दी हुई है।
Pratap Sarangi: राहुल ने शारीरिक ताकत दिखाई है-किरेन रिजिजू
संसदीय कार्यमंत्री ने भी राहुल पर धक्का-मुक्की के आरोपों को लेकर कहा है, 'ससद लोकतंत्र का मंदिर है। ये कोई स्मार्टनेस दिखाने की जगह नहीं है। संसद कुश्ती का मंच नहीं है। राहुल ने शारीरिक ताकत दिखाई है.....'। बीजेपी इस घटनाक्रम पर कानूनी और विधायी दोनों कार्रवाई पर अमल कर रही है।
Pratap Sarangi:यह क्रिमिनिल एक्ट है- कानून के जानकार
वनइंडिया ने अमित शाह के अंबेडकर वाले भाषण को 'एडिट' करके सोशल मीडिया पर फैलाने और उसको लेकर कथित तौर पर देश की जनता को गुमराह करने के बीजेपी के आरोपों और गुरुवार को सांसदों के साथ धक्का-मुक्की और महिला आदिवासी सांसद के साथ अभद्रता के सिलसिले में कानून के एक जानकार से बात की है।
संसद में सांरगी, मुकेश राजपूत को धक्का देकर जख्मी करने और महिला सांसद फानोन कोन्याक के साथ अभद्रता के बारे में हाई कोर्ट के एक वकील ने कहा, 'यह क्रिमिनिल एक्ट है,दिल्ली पुलिस की जांच हो सकती है। लोकसभा स्पीकर भी अपने स्तर पर जांच करवा सकते हैं। विशेषाधिकार हनन का मामला भी उठाया जा सकता है।'
मानहानि और साइबर क्राइम का केस बन सकता है-वकील
वहीं अंबेडकर वाले मामले में अमित शाह के खिलाफ कथित रूप से एडिटेड वीडियो को प्रचारित करने और जानबूझकर भ्रामक जानकारी देने के बारे में उन्होंने कहा कि, 'इस मामले में विशेषाधिकार हनन का मामला उठ सकता है। शाह मानहानि का केस दर्ज करवा सकते हैं। साइबर क्राइम का भी मामला बन सकता है।'
पीएम मोदी ने इंडिया ब्लॉक को लेकर क्या की थी भविष्यवाणी?
करीब साढ़ 6 महीने हुए हैं। लोकसभा चुनावों के आखिरी चरण के प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि '6 महीने बाद देश में बहुत बड़ा राजनीतिक भूचाल आएगा और परिवारवादी पार्टियां अपने आप बिखर जाएंगी। इनके कार्यकर्ता भी थक चुके हैं। वह भी देख रहे हैं कि देश किधर जा रहा है और ये परिवारवादी पार्टियां किधर जा रही हैं।'
INDIA bloc में अलग-थलक पड़ रही है कांग्रेस
पहले हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा के चुनाव परिणाम और फिर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद लगातार यह देखने को मिल रहा है कि कांग्रेस विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक में अलग-थलग पड़ती नजर आ रही है।
राहुल गांधी क्यों हो गए हैं इतने आक्रामक?
भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी का मसला हो या भारत-विरोधी खतरनाक एजेंडा चलाने के लिए कुख्यात अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस का, इंडिया ब्लॉक के सहयोगियों ने कांग्रेस से कन्नी काट ली है। इसी तरह से उसके सहयोगी कभी उसे ईवीएम पर घेरते हैं तो कभी इसके सर्वेसर्वा राहुल गांधी के नेतृत्व को नकार रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- Ambedkar Row: प्रियंका-राहुल नीले कपड़े में संसद पहुंचे, क्यों गूंज रहा दलित सुर? पर्दे के पीछे क्या?
ऐसे में राहुल गांधी की अगुवाई वाली कांग्रेस ने जिस तरह से अंबेडकर के मुद्दे को कथित तौर पर गलत तरह से तूल देकर संसद को जिस तरह से 'शारीरिक संघर्ष' का मैदान बनाने की कोशिश की है,वह विपक्ष के उसी बिखराव में उसकी अपनी सियासी किस्मत चमकाने की एक बड़ी कोशिश नजर आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications