कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर प्रशांत किशोर ने खड़ा किया सवाल, कही बड़ी बात

नई दिल्ली, 21 सितंबर। पूर्व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि उन्हें अपनी यात्रा किसी भाजपा शासित राज्य गुजरात या अन्य राज्य से करनी चाहिए थी। प्रशांत किशोर ने कहा कि बेहतर होता कि कांग्रेस ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत गुजरात से की होती जहां इस साल चुनाव होना है या फिर किसी अन्य भाजपा शासित राज्य जैसे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश से करनी चाहिए थी। बता दें कि राहुल गांधी ने अपनी यात्रा की शुरुआत तमिलनाडु से की थी।

pk

गौर करने वाली बात है कि इस बात की अटकले चल रही थीं कि प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल हो सकते थे, लेकिन बाद में प्रशांत किशोर ने खुद इस बात से इनकार कर दिया, उन्हें पार्टी की चुनाव रणनीति बनाने का प्रस्ताव दिया गया था। महाराष्ट्र में विदर्भ का समर्थन कर रहे लोगों से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों को एकजुट होने की जरूरत है, ताकि वह अलग राज्य के अपने सपने को पूरा कर सकें।

भाजपा के पूर्व विधायक आशीष देशमुख ने नागपुर में इस कार्यक्रम का आयोजन किया था, इस कार्यक्रम का आयोजन पूर्वी महाराष्ट्र में अलग राज्य की मांग के लिए किया गया था। इस दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर लोगों को उम्मीद है तो अलग विदर्भ राज्य के विचार को आगे बढ़ाया जा सकता है। आपका प्रदर्शन केंद्र तक पहुंचना चाहिए, इसका राष्ट्रीय स्तर पर असर होना चाहिए। यह अभियान समाज से निकलना चाहिए। इस दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि मैंने अब चुनावी रणनीतिकार के तौर पर काम करना बंद कर दिया है, अब मैं लोगों के लिए और किसी पार्टी के लिए काम करना चाहता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+