JDU से निकाले जाने के बाद प्रशांत किशोर बोले- 11 फरवरी को आगे के प्लान का करूंगा खुलासा

नई दिल्ली। जनता दल यूनाइटेड ने चुनावी रणनीतिकार और पार्टी के उपाध्यक्ष रहे प्रशांत किशोर पार्टी से बाहर कर दिया है। जेडीयू से निकाले जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में उन्हें लेकर कई तरह का चर्चाएं चल रही है। ऐसी खबरें हैं कि, वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। जेडीयू से निकलने जाने के बाद पहली बार मीडिया से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि, मैं अपना आगे का प्लान 11 फरवरी को बताउंगा।

Prashant Kishor says I will formally speak about my plans for future on 11th February in Patna

प्रशांत किशोर ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि, मैं औपचारिक रूप से 11 फरवरी को पटना (बिहार) में भविष्य की अपनी योजनाओं के बारे में बोलूंगा। तब तक मैं किसी से कुछ नहीं बोल रहा हूं। बता दें कि, कल प्रशांत किशोर को 'पार्टी विरोधी गतिविधियों' में शामिल होने के आरोप में जद (यू) से निष्कासित कर दिया गया था। प्रशांत किशोर के अलावा पार्टी ने पवन वर्मा को बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

Recommended Video

    JDU से निकाले जाने के बाद Prashant Kishore इस Party में हो सकते हैं शामिल। Oneindia Hindi

    प्रशांत किशोर नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे हैं। पवन वर्मा को दिल्ली में भाजपा और जदयू के गठबंधन पर ऐतराज है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा था कि प्रशांत को अमित शाह के कहने पर पार्टी में लाए थे, अगर वे जाना चाहते हैं तो जा सकते हैं। नीतीश के इस बयान पर पीके ने तुरंत प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि नीतीश गिरा हुआ झूठ बोल रहे हैं। इसके 20 घंटे बाद ही उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया।

    पार्टी से निकाले जाने के तुरंत बाद प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने लिखा- शुक्रिया नीतीश कुमार। मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बने रहने के लिए मेरी आपको शुभकामनाएं हैं। भगवान आपका भला करे। बता दें कि प्रशांत किशोर की कंपनी I-PAC ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार का जिम्मा संभाल रखा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+