कांग्रेस पर फिर बरसे प्रशांत किशोर, कहा- कैंडल मार्च और ट्वीट से नहीं दे पाएंगे बीजेपी को मात

नई दिल्ली, 11 दिसंबर: उत्तर प्रदेश समेत 5 अहम राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बीच चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) ने कांग्रेस पर फिर से हमला किया। साथ ही उन्होंने गांधी परिवार को छोड़कर किसी अच्छे नेता को पार्टी अध्यक्ष बनाने की सलाह दी। पीके के मुताबिक कांग्रेस नेता सोचते हैं कि कैंडल मार्च और ट्वीट के जरिए बीजेपी को हरा देंगे, ये सोच पूरी तरह से गलत है। अब हालात बदल चुके हैं, जहां कांग्रेस के बिना भी भारत में विपक्ष संभव है।

Prashant Kishor

इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में पीके ने कहा कि 1984 के बाद कांग्रेस अपने दम पर एक भी लोकसभा चुनाव नहीं जीती है, उसे दूसरे दलों को साथ में लेना पड़ा था। वहीं पिछले एक दशक की बात करें, तो 90 प्रतिशत चुनावों में कांग्रेस को हार मिली। उन्होंने भी लगभग कांग्रेस ज्वाइन कर लिया था। पीके के मुताबिक देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के बिना अब विपक्ष बनाना संभव है। अगर कांग्रेस को अपनी स्थिति सुधारनी है, तो वो लोकतांत्रिक तरीके से गांधी परिवार के बाहर से किसी नेता को अध्यक्ष चुने।

अपने इंटरव्यू में प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम की खास बात ये है कि वो सभी की सुनते हैं, यही उनकी ताकत है। उन्हें ये पता रहता है कि लोग क्या चाहते हैं। यही सब वजह है कि अगले कुछ दशकों तक देश की राजनीति बीजेपी के इर्द-गिर्द रहेगी।

ममता के अभियान से जुड़ा पीके का बयान?
पश्चिम बंगाल की बंपर जीत के बाद ममता बनर्जी की नजर राष्ट्रीय राजनीति पर है। इन दिनों वो एक विशेष अभियान चल रहीं, जिसका मकसद कांग्रेस के बिना बीजेपी विरोध मोर्चा तैयार करना है। हाल ही में उन्होंने कांग्रेस के कई सहयोगी दलों, जैसे- एनसीपी, शिवसेना के नेताओं से मुलाकात की थी। प्रशांत किशोर भी ममता के चुनाव रणनीतिकार थे। ऐसे में माना जा रहा कि उन्होंने बीजेपी विरोध मोर्चा तैयार करने का प्लान ममता बनर्जी को दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+