प्रशांत किशोर की दो हफ्तों में दूसरी बार शरद पवार से मुलाकात, तीसरे मोर्चे की अटकलें तेज
नई दिल्ली, जून 21: चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पिछले दो सप्ताह में दूसरी बार सोमवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सुप्रीमो शरद पवार से मुलाकात की है। प्रशांत किशोर और शरद पवार ने कथित तौर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को बंद कमरे में बातचीत हुई। इस मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि, वे 2024 के लोकसभा में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के खिलाफ तीसरे मोर्चे को विकल्प के तौर पर पेश करना चाह रहे हैं।
Recommended Video

प्रशांत किशोर ने इसे एक "नियमित बैठक" कहा है। इससे पहले प्रशांत किशोर ने एनसीपी प्रमुख से पहली बैठक 12 जून को मुंबई में उनके घर सिल्वर ओक पर की थी और कथित तौर पर ये बैठक तीन घंटे से अधिक समय तक चली थी। इन दोनों की मीटिंग को वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर और पीएम मोदी को चुनौती देने के लिए विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार की चर्चाओं के तौर पर देखा जा रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक में महाराष्ट्र राकांपा अध्यक्ष जयंत पाटिल और पार्टी विधायक रोहित पवार भी शामिल थे, जो शरद पवार के भतीजे भी हैं। खास बात यह है कि प्रफुल्ल पटेल और अजीत पवार बैठक का हिस्सा नहीं थे। तीसरे मोर्चे की अटकलें तेज हो गई रही है क्योंकि क्षेत्रीय दलों ने अगले आम चुनावों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा का मुकाबला करने के लिए हाथ मिलाने की इच्छा व्यक्त की है।
कहा जा रहा है कि अगले लोकसभा चुनावों में विपक्षी दल पीएम मोदी के खिलाफ अगले चुनावों में एक साझा प्रत्याशी उतार सकते हैं। उधऱ इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि, प्रशांत किशोर ने 12 जून की बैठक के दौरान पवार के सामने कोई प्रेजेंटेशन नहीं दिया। इसके बजाय इस बात पर चर्चा हुई कि किस रणनीति ने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में जीत दिलाई। प्रशांत किशोर अब तक नरेंद्र मोदी, जगन मोहन रेड्डी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे की पार्टी के लिए बतौर चुनावी रणनीतिकार काम कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications