जबतक माफी नहीं मांगें प्रज्ञा ठाकुर को संसद में बैठने नहीं दिया जाए: शशि थरूर
नई दिल्ली। भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर नाथूराम गोडसे को लेकर दिए गए अपने बयान पर चौतरफा घिरती नजर आ रही हैं। अदरअसल प्रज्ञा ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को संसद में देशभक्त कहा था जिसकी वजह से तमाम विपक्षी दलों ने इसके खिलाफ विरोध करना शुरू कर दिया है। यहां तक कि असदुद्दीन ओवैसी ने उनके इस बयान के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। वहीं प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने तीखा हमला बोला है।

वहीं अपने बयान पर प्रज्ञा ठाकुर ने सफाई देते हुए कहा कि , 'कभी-2 झूठ का बवण्डर इतना गहरा होता है कि दिन मे भी रात लगने लगती है, किन्तु सूर्य अपना प्रकाश नहीं खोता। पलभर के बवण्डर मे लोग भ्रमित ना हों, सूर्य का प्रकाश स्थाई है। सत्य यही है कि कल मैंने ऊधम सिंह का अपमान नहीं सहा बस।' बता दें कि प्रज्ञा ठाकुर के बयान की आलोचना करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि 'गोडसे को देशभक्त मानने वाली सोच निंदनीय है। राजनाथ सिंह ने कहा कि नाथूराम गोडसे को देशभक्त मानने की सोच की भी हम निंदा करते हैं। हमारी पूरी पार्टी महात्मा गांधी के विचारों का अनुसरण करती है। हम उन्हें आदर्श मानते हैं।












Click it and Unblock the Notifications