प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी को बताया 'गद्दार', बोलीं- दिग्विजय सिंह मालेगांव बम ब्लास्ट के षड्यंत्रकारी
भोपाल। भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पार्टी को 'गद्दार' कहते हुए निशाना साधा है। प्रज्ञा ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा पाकिस्तान और चीन का खुलकर समर्थन किया है। बीजेपी सांसद ने कहा कि, 'गद्दार' एक शब्द है जिसे आप उनके (कांग्रेस) साथ जोड़ सकते हैं। आप देखें कि पाकिस्तान ने कैसे कहा है कि यह हमला उनके लिए एक उपलब्धि थी। प्रज्ञा ने कहा कि, यह कांग्रेस के लिए भी एक उपलब्धि है, जो इस तरह की भावनाएं रखती है।
Recommended Video

बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि, अगर ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में रहकर धारा 370 को खत्म करने का समर्थन कर सकते हैं, राम मंदिर का समर्थन कर सकते हैं, तो इसका मतलब है कि भाजपा उनकी सही जगह थी। जहां तक देशद्रोही होने का सवाल है, कांग्रेस हमेशा देशद्रोही रही है। उन्होंने पाकिस्तान का समर्थन किया है, उन्होंने चीन का समर्थन किया है और देशद्रोही की असली परिभाषा कांग्रेस पार्टी है।
प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि मालेगांव ब्लास्ट में दिग्विजय सिंह का बड़ा हाथ था। उन्होंने मालेगांव बम ब्लास्ट के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को जिम्मेदार ठहराया। प्रज्ञा ने आरोप लगाते हुए कहा कि वे मालेगांव बम ब्लास्ट के षडयंत्रकारी थे। अगर दिग्विजय का उससे लेना देना नहीं होता तो मुझे टॉर्चर नहीं किया जाता। वहीं उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह के खुद के हाथ खून से रंगे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि, बिना नाम लिए कहा कि जितनी भी आतंकवाद गतिविधियां होती है इस व्यक्ति का सपोर्ट उस तरफ होता है। इस प्रकार की मानसिकता रखने वाले लोग अपराधी होते हैं और अपराधी कुछ भी कह सकता है। इसलिए मैं उस व्यक्ति पर ज्यादा नहीं बोलना चाहती। वहीं फ्रांस की घटना पर बीजेपी सांसद ने कहा कि, फ्रांस या विश्व में आतंकी गतिविधि फैलाने वाले विधर्मी हैं। आतंक फैलाने वाले सिर्फ एक ही वर्ग के क्यों है? भोपाल मे भी ऐसे गद्दारों की कमी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications