ये था प्रद्युम्न के हत्यारे का असली प्लान, मर सकते थे पूरे स्कूल के बच्चे!

गुरुग्राम। प्रद्युम्न मर्डर केस में लागातर हो रहे खुलासों के बीच एक और खुलासा सामने आया है। यह बात पता चली है कि प्रद्युम्न को मारने वाले जुवेनाइल का असली प्लान कुछ और था। प्रद्युम्न का हत्यारा स्कूल की पानी की टंकी में जहर मिलाने की सोच रहा था। अगर हत्यारे ने अपने इस प्लान को अंजाम दे दिया होता तो देखते ही देखते पूरे स्कूल के बच्चे मर सकते थे। ऐसे में अगर आरोपी ने अपने असली प्लान पर ही काम किया होता तो मौतों का आंकड़ा काफी अधिक होता। CBI की ओर से की गई जांच में सामने आया है कि हत्या करने के कुछ मिनट पहले ही हत्यारोपी छात्र ने अपना प्लान बदल दिया था। जांच के दौरान यह बात सामने आई है। आरोपी छात्र ने मामले में शामिल जांच अधिकारियों को बताया कि वो अपने ओर से किए जाने वाले कृत्य के लिए चिंतित था। इतना ही नहीं छात्र ने बताया कि वो यह भी सोच रहा था कि अगर कोई यही उसके भाई के साथ ऐसा करेगा तो उसे कैसा महसूस होगा।

इंटरनेट पर किया था सर्च

इंटरनेट पर किया था सर्च

इससे पहले यह बात सामने भी आई थी कि हत्यारोपी छात्र ने इंटरनेट पर भी जहर के प्रकार और उससे हत्या करने कैसी की जाए, जैसी चीजें सर्च की थी। अंग्रेजी समाचार पत्र हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों ने जानकारी दी कि ' छात्र ने जांच अधिकारियों से कहा कि उसने जहर से हत्या करने की योजना को अमल में लाने का इरादा छोड़ दिया।

7 सितंबर की शाम खरीदा चाकू

7 सितंबर की शाम खरीदा चाकू

7 सितंबर को उसने अनाज मंडी के पास से ही एक चाकू खरीदा। हालांकि उस वक्त तक भी वो इस पशोपेश में था कि निर्दयता से किसी की हत्या कैसे की जाए? उसने फिर सोचा कि स्कूल के वाटर टैंक में जहर मिला दिया जाए, उसके बावजूद वो अपनी जेब में 8 सितंबर को चाकू रख कर ले गया।'

साथ पियानो सीखते थे प्रद्युम्न और हत्यारोपी

साथ पियानो सीखते थे प्रद्युम्न और हत्यारोपी

गौरतलब है कि प्रद्युम्न और आरोपी छात्र पियानो क्लास करते थे। इसी दौरान दोनों की जान पहचान हुई। प्रद्युम्न के परिवार ने भी यह बात बताई की वो बीते दो साल से पियानो क्लास जाता था। आरोपी ने CBI को बताया कि जब उसने प्रद्युम्न को बुलाया तो उसने 'हां भईया' कहा। आरोपी ने बताया कि बाथरूम के पास वो एक बार बेचैन हो उठा और म्यूजिक रूम की ओर भागा, लेकिन दरवाजा बंद होने की वजह से वो वहां से चला आया। उसने वहां देखा कि प्रद्युम्न अब भी उसका वहीं इंतजार कर रहा था। उसके बाद उसने फैसला किया कि प्रद्युम्न की हत्या करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+