Pradyuman Case: कंडक्टर अशोक की हालत नाजुक, 104 डिग्री बुखार

गुरुग्राम के रायन स्कूल में हुए प्रद्युम्न मर्डर केस का आरोपी जमानत पर रिहा होकर घर आ गया है लेकिन उसकी स्थिति लगातार खराब हो रही है। पड़ोसियों के मुताबिक अशोक को 104 डिग्री बुखार है।

Pradyuman Case - Conductor Ashok

नई दिल्ली। गुरुग्राम के रायन स्कूल में हुए प्रद्युम्न मर्डर केस का आरोपी जमानत पर रिहा होकर घर आ गया है लेकिन उसकी स्थिति लगातार खराब हो रही है। पड़ोसियों के मुताबिक अशोक को 104 डिग्री बुखार है। इतना ही नहीं सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ हो रही है। गांववाले उसके इलाज के लिए चंदा एकत्र कर रहे हैं। अशोक के परिजन उसकी रिहाई से तो खुश है लेकिन लगातार बिगड़ रही उसकी हालत को लेकर परेशान हैं। जमानत पर रिहा होने के बाद अशोक ने बताया कि 'मैं पिछले दो महीनों जेल में था, लेकिन डेढ़ महीने तक मुझे सोने के लिए बेडशीट तक नहीं दी कि कहीं मैं फांसी ना लगा लूं। मैंने जेल में दो महीने से टीवी नहीं देखी थी। मुझे नहीं पता है कि इस मामले में बाहर क्या हो रहा है।' अशोक ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने उसके साथ बर्बरता की।

हरियाणा पुलिस ने प्रताड़ित किया

जेल से निकलने के बाद अशोक और उसके परिवारवालों ने हरियाणा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मीडिया से बातचीत में अशोक ने बताया कि प्रद्युम्न की हत्‍या कबूल करवाने के लिए उसे काफी टॉर्चर किया गया। उसने कहा कि वो बहुत दर्द और तकलीफ में है। वहीं अशोक की पत्‍नी ने जो बातें बताई हैं उसने पुलिस महकमे को कटघरे में खड़ा कर दिया है। सवाल उठने लगे हैं कि पुलिस गुनाह कबूल करवाने के लिए बेगुनाह पर किस हद तक जुर्म ढाती है। अशोक की पत्‍नी ममता ने बताया कि पुलिस ने अशोक को बहुत मारा। उसे करंट लगाया गया और उल्टा लटका बुरी तरह मारा गया। उसने बताया कि कस्‍टडी के दौरान अशोक को नशा दिया गया और फिर बेहोशी की हालत में उससे जुर्म कबूल करवाया गया।

अशोक बेहद कमजोर हो गया है

ममता ने बताया कि जेल से आने के बाद वो बेहद कमजोर हो गया है और ज्यादा वक्त आराम करता है। उसने बताया कि उसे जेल में इस तर‍ह प्रताडि़त किया गया कि वो हर वक्‍त दर्द से कराहता रहता है। आपको बता दें कि पहले जब अशोक ने जुर्म कबूल कर लिया था तब भी उसके परिवार ने पुलिस पर यह आरोप लगाया था कि पुलिस उसे प्रताड़ित कर रही है और जबरदस्ती उससे जुर्म कबूल करवाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+