PMJDY: प्रधानमंत्री जन-धन योजना क्या है? कैसे ले सकते हैं इसका लाभ, जानिए हर जानकारी?
Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana: प्रधानमंत्री जन-धन योजना (PMJDY) राष्ट्रीय वित्तीय समावेशन मिशन है। ये विश्व की सबसे बड़ी वित्तीय समावेशन योजना है। इसकी घोषणा प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त 2014 को लाल किले से की थी जिसका शुभारंभ 28 अगस्त 2014 को पूरे देश में किया गया था।
नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है। जिससे सभी इससे होने वाले लाभ और विकास का हिस्सा बन सकें। इस योजना के तहत देश के हर नागरिक का बैंक अकाउंट खोलने का लक्ष्य रखा गया था।

इस लेख में हम आपको PMJDY क्या है, इसका कैसे लाभ ले सकते हैं, इसके पात्रता क्या हैं, किन दस्तावेजों जरूरत होती है, आइए जानें सबकुछ?
🔴प्रधानमंत्री जन-धन योजना क्या है?
प्रधानमंत्री जन-धन योजना मिशन के तहत वहनीय तरीके से वित्तीय सेवाएं दी जाती हैं, जिसमें बैंकिंग/बचत तथा जमा खाते, विप्रेषण, ऋण, बीमा, पेंशन तक पहुंच सुनिश्चित करना है। ये योजना गांवों के कवरेज की जगह परिवारों के कवरेज पर केंद्रित है। यह ग्रामीण के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों के कवरेज पर भी ध्यान देता है।
🔴 प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत कहां अकाउंट खोला जा सकता है?
प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत खाता किसी भी बैंक अथवा व्यवसाय प्रतिनिधि (बैंक मित्र) आउटलेट में खोला जा सकता है। पीएमजेडीवाई खातों जीरो बैलेंस के साथ खोला जा रहा है। हालांकि अगर अकाउंट होल्डर अपने पासबुक की जांच करना चाहता है तो उसे न्यूनतम बैलेंस मानदंडों को पूरा करना होगा।
🔴क्या प्रधानमंत्री जन-धन योजना में संयुक्त खाता खोला जा सकता है?
- जी हां, प्रधानमंत्री जन-धन योजना में संयुक्त खाता खोला जा सकता है।
- अगर उम्र सीमा की बात करें तो 10 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति खाता खोल सकता है।
🔴PMJDY के तहत खाता खोलने के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत है?
- आधार कार्ड/आधार नंबर है तो किसी अन्य दस्तावेज की जरूरत नहीं है। अगर आपका पता बदल गया है तो वर्तमान पते को आधार में अपडेट करना होगा। पासपोर्ट साइज फोटो की भी जरूरत होगी।
- अगर आधार कार्ड नहीं है तो उस स्थिति में मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाईसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट तथा नरेगा कार्ड जैसे सरकारी रूप से वैध ओवीडी में किसी एक की जरूरत होगी।
🔴PMJDY के तहत खाता खोलने के लिए फॉर्म कहां मिलेगा?
- प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत खाता खोलने के लिए हिंदी और अंग्रेजी के फॉर्म नीचे दिए लिंक पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
🔴प्रधानमंत्री जन-धन योजना से क्या लाभ मिलता है?
- जमा राशि पर ब्याज
- एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा।
- न्यूनतम शेष राशि बनाये रखने की जरुरत नहीं है।
- 30 हजार रुपये का जीवन बीमा।
- भारत में कहीं भी पैसे आसानी से भेजने की सुविधा।
- सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को इन खातों के माध्यम से प्रत्यक्ष लाभ स्थानांतरण मिलेगा
- छह माह तक इन खातों के संतोषजनक परिचालन के पश्चात ओवरड्राफ्ट की सुविधा दी जाएगी।
- पेंशन, बीमा उत्पांदों तक पहुंच। दुर्घटना बीमा, "रुपये" डेबिट कार्ड 45 दिनों में कम-से-कम एक बार इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
- प्रत्येक परिवार के एक खाते, खास कर महिला खाते में 5 हजार की ओवरड्राफ्ट सुविधा प्रदान की जाएगी
🔴प्रधानमंत्री जन-धन योजना ट्रोल फ्री नंबर?
- राष्ट्रीय टोल फ्री नंबर : 1800 11 0001 और 1800 180 1111
- अधिक जानकारी के लिए आप पीएमजेडीवाई सहायता केंद्र की वेबसाइट pmjdy.gov.in पर जा सकते हैं।
-
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
Surya Midha Net Worth: कौन हैं 22 साल के सूर्या मिधा? जकरबर्ग को पछाड़ बने सबसे युवा अरबपति? अथाह है संपत्ति -
Petrol Price: पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
VIDEO: राष्ट्रपति ने प्रेमानंद महाराज को देखते ही किया प्रणाम! सादगी ने जीता दिल, क्या हुई आध्यात्मिक चर्चा?












Click it and Unblock the Notifications