TV की सुपरहिट एक्ट्रेस प्राची देसाई क्यों बॉलीवुड में रह गईं पीछे? फिल्म निर्माता देते थे ऐसे रोल
मुंबई, 21 मई। साल 2017 में हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से शुरू हुआ मीटू आंदोलन आज भी चर्चा में है। मीटू के तहत ग्लैमर की दुनिया के कई ऐसे काले सच सामने आए जिसे सुन लोग दंग रह गए। बॉलीवुड में भी मीटू आंदोलन का काफी असर देखने को मिला है, गाहे-बगाहे कोई ना कोई अपने साथ हुए शोषण का खुलासा कर फिल्म इंडस्ट्री के पर्दे के पीछे की असलियत को सबके सामने ला ही देता है।

प्राची देसाई ने किए कई खुलासे
टीवी जगत से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं एक्ट्रेस प्राची देसाई ने हाल ही में अपने अनुभव को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसके बाद एक बार फिर मीटू का मुद्दा खड़ा हो गया है। लंबे समय से फिल्मों से नदारत प्राची देसाई ने फिल्म इंडस्ट्री में उनके साथ हुए बर्ताव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कई फिल्म निर्माता और निर्देशक उन्हें 'हॉट' दिखने और बनने की सलाह देते थे।

फिल्म इंडस्ट्री में किया गया अपमानित
इतना ही नहीं उन्होंने यह भी दावा किया कि इंडस्ट्री में उन्हें अपमानित किया जाता था। टेलीविजन में एक सफल अभिनेत्री के रूप में पहचान बनाने वालीं प्राची देसाई ने कहा कि थैंकलेस रोल के लिए ना कहने पर फिल्म इंडस्ट्री में उनकी नकारात्मक छवि भी बन गई। हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया, 'कभी ऐसी कोई फिल्म नहीं करना चाहती थी जो सेक्सिस्ट हो, फिल्म जगत में मैंने इस धारणा के साथ लंबे समय तक संघर्ष किया।'

प्राची देसाई को 'हॉट' बनने की दी सलाह
प्राची ने आगे कहा, 'लोग चाहते थे कि मैं हॉट दिखूं, कई पुरुष निर्माताओं और निर्देशकों से मुझे प्रतिक्रिया मिली कि मुझे हॉट होने पर काम करना पड़ा। यही वजह है कि मैंने कम काम चुना और मैं ऐसी फिल्मों से दूर ही रहना चाहती हूं। मैंने कुछ बड़ी लेकिन बहुत ही कामुक फिल्मों के लिए भी ना कहा है। फिल्म निर्माताओं को ऑफर ठुकराए जाने की आदत नहीं होती।'

बड़े डॉयरेक्टर्स ने दिए ऐसे ऑफर
प्राची देसाई ने कुछ जानेमाने निर्देशकों द्वारा किए गए व्यवहार को याद करते हुए कहा कि उन्हें अक्सर बिना स्क्रिप्ट या नरेशन के किसी प्रोजेक्ट पर साइन करने के लिए कहा जाता था। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं इस तरह की फिल्मों को मंजूरी नहीं दे सकती जिसके लिए मैं असहज महसूस करूं, फिल्म इंडस्ट्री में यह धारणा बना दी गई है कि मुझे फिल्में करने में कोई खास दिलचस्पी नहीं है।'

कास्टिंग काउच का भी करना पड़ा सामना
प्राची देसाई आगे कहती हैं, 'सेक्सिस्ट' फिल्मों के लिए मना करने पर इंडस्ट्री में मेरी निगेटिव इमेज बना दी गई और कई गलत बातें फैला दी गईं, इस वजह से कुछ लोगों ने केवल अफवाह के चलते मुझसे संपर्क नहीं किया। मुझे एक बहुत बड़ी फिल्म का भी ऑफर आया था जिसके लिए मुझे कॉम्प्रोमाइज करने के लिए कहा गया। इनकार करने के बाद डॉयरेक्टर ने मुझे कॉल किया लेकिन मैंने फिर भी साफ मना कर दिया फिल्म में काम करने से।'
यह भी पढ़ें: अक्षय ने बताया था ऐश्वर्या राय को बॉलीवुड की सबसे 'सेक्सी' ऐक्ट्रेस, बोले- चेहरे से नजर नहीं हटा पाता












Click it and Unblock the Notifications