राजनाथ सिंह के हेलीकॉप्टर की सेफ लैंडिग की खातिर 26 घंटे तक काट दी दर्जनभऱ गांवों की बिजली
सतना। मध्य प्रदेश के सतना में गृहमंत्री राजनाथ सिंह का आना वहां के लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया। राजनाथ सिंह के हैलीकॉप्टर को लैंड कराने के लिए बिजली सप्लाई काट दी गई। जिससे दर्जनों गांव के हजारों लोग 26 घंटे तक बिना बिजली के बेहाल रहे। जानकारी के मुताबिक, सतना जिले में जहां गृह मंत्री राजनाथ सिंह का हेलीकॉप्टर उतरा वहां से फीडर लाइन गुजर रहीं थी। कहीं कोई हादसा न हो जाए इसलिए बिजली कंपनी ने दोनों फीडर बंद कर दिए गए। जिसके कारण दर्जनों गांव अंधेरे में डूब गए।

मामला बीती 20 मई का है। राजनाथ सिंह के आने से पहले, सतना और क्षेत्र के अन्य हिस्सों को बिजली प्रदान करने वाली पूर्वी क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी ने स्थानीय समाचार पत्रों में शनिवार को एक विज्ञापन प्रकाशित किया था कि 19 मई को शाम 4 बजे से 20 मई 6 बजे बिजली की आपूर्ति बंद तक काटी जाएगी। हालांकि बिजली कंपनी ने इसकी वजह से होने वाली असुविधा पर खेद भी जताया गया है।

ये पहला मौका नहीं है जब किसी वीआईपी की वजह से आम जनता को परेशान किया गया हो। फरवरी 2016 में सुरेश परमार नाम के एक किसान ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के लिए अधिकारियों ने उसकी पूरी गेंहूं कि फसल कटवा दी थी।












Click it and Unblock the Notifications