दिल्‍ली में मोदी की रैली से पहले पोस्‍टर वॉर, आयेंगे 40 देशों के राजदूत

Narendra Modi
नई दिल्‍ली। नरेंद्र मोदी की रैली के ठीक पहले राजधानी में पोस्‍टर वॉर होती नजर आयी। दिल्‍ली के कई इलाकों से रोहिणी के जैपनीज पार्क तक जाने वाली सड़कों पर मोदी विरोधी और मोदी के समर्थन में पोस्‍टर नजर आये। विरोधियों ने पोस्‍टर में लिखा 'फेंकू राम का दिल्‍ली में स्‍वागत है' वहीं समर्थन में लगाये गये पोस्‍टरों में मोदी को शेर की संज्ञा दी गई।

सच पूछिए तो दिल्‍ली में मोदी की यह रैली बेहद महत्‍वपूर्ण है, क्‍योंकि इस रैली से न केवल लोकसभा चुनाव बल्कि विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस को पटखनी मिल सकती है। असल में मोदी भाजपा के दोनों ही चुनावों के लिये वोट पक्‍के करने के लिये यहां आ रहे हैं। रैली में मोदी के आने के पहले वरिष्‍ठ नेता डा. हर्षवर्धन ने भाषण दिया और सीधे तौर पर मूल-भूत सुविधाओं को आधार बनाते हुए शीला दीक्षित सरकार को आड़े हाथों लिया।

विजय गोयल- दिल्‍ली के भाजपा नेता विजय गोयल ने कहा कि आज अगर बारिश भी आ जाये, तो भी लाखों कार्यकर्ताओं को यहां से हटा नहीं सकेगा। कुछ ही मिनटों में मोदी रैली स्‍थल पर पहुंचेंगे। आप सभी शांति पूर्वक उनके संबोधन को सुनें।

असल में राष्ट्रीय राजधानी में बादल छाए हुए हैं और बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सिय के आस पास रहने का अनुमान है।राजधानी में रविवार सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

40 देशों के राजदूत रैली में पहुंचे

खास बात यह है कि भाजपा ने इस रैली में 40 देशों के राजदूतों को आमंत्रित किया है। जिनमें मुख्‍य रूप से ब्रिटेन, अमेरिका, रूस और चीन शामिल हैं। इन राजदूतों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किया गया है।

रैली से पहले झगड़ा

रैली स्‍थल पर सुबह करीब 10 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं को टी-शर्ट वि‍तरित की गईं, जिनके लिये भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये और झगड़ा शुरू कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+