नगरोटा एनकाउंटर के बाद सुरक्षा बलों ने मांगा फुल बॉडी ट्रक स्कैनर, होगा इससे ये फायदा
श्रीनगर। कुछ दिनों पहले जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में हुए एनकाउंटर में भारतीय सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को मार गिराया। सेना अगर मुश्तैद नहीं होती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। अब सुरक्षाबलों ने आतंकी हमले को रोकने के लिए फुल बॉडी ट्रक स्कैनर की मांग की है क्योंकि आतंकी अकसर सेव से लदे ट्रक का छिपने के लिए इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में सुरक्षाबलों का कहना है कि घाटी में चेक प्वाइंट्स और नाकों पर फुलबॉडी ट्रक स्कैनर लगाए जाएं।

अंग्रेजी चैनल इंडिया टुडे ने इस बात की जानकारी दी है। नगरोटा एनकाउंटर में आतंकी सेव की ट्रक में छिपकर आए थे। चेकिंग के दौरान सेव की पेटियां उतारकर चेक कर लिया जाता है लेकिन ट्रक के अंदर पूरी तरह चेक नहीं हो पाता। स्कैनर होने से ट्रैफिक अवरुद्ध हुए बिना आसानी और तेजी से इन ट्रकों की जांच की जा सकेगी। साथ ही ऐसे आतंकी हमलों को भी रोकने में मदद मिलेगी।
आपको बता दें कि नगरोटा एनकाउंटर में मारे गए आतंकी सीमा पार से आए थे। इन आतंकियों ने सांबा सेक्टर में आने के बाद ट्रक के जरिए आगे का सफर तय किया था। घाटी की ओर आ रहे ट्रक को सुरक्षाबलों ने बन टोल प्लाजा पर रोक दिया था और एनकाउंटर में चार आतंकी मारे गए थे। बता दें कि यह सभी आतंकी जैश ए मोहम्मद ग्रुप के थे। ये लगातार मौलाना मसूद अजहर के भाई अब्दुल रऊफ के संपर्क में थे।












Click it and Unblock the Notifications