नोटबंदी: शिर्डी साईंबाबा मंदिर को मिला 31.73 करोड़ रुपए का दान

शिर्डी के साईंबाबा मंदिर को 31 करोड़ 73 लाख रुपए का दान मिला है। इसमें 4.53 करोड़ रुपए पुराने नोटों (500 और 1000) की शक्ल में हैं।

मुंबई। 8 नवंबर को हुए नोटबंदी के ऐलान के बाद से काला धन रखने वालों की सांस रुकी हुई है। जिनके पास काला धन है वो उसे खपाने में लगे हुए हैं। कुछ लोग पैसे को नाले या नदी में फेंक रहे हैं तो कुछ आग लगा दे रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग तो मंदिरों में गुप्‍त दान दे रहे हैं। इसी क्रम में शिर्डी के साईंबाबा मंदिर को 31 करोड़ 73 लाख रुपए का दान मिला है। इसमें 4.53 करोड़ रुपए पुराने नोटों (500 और 1000) की शक्ल में हैं। इसके अलाववा 3.80 करोड़ रुपए दो हजार और पांच सौ के नए नोट हैं।

नोटबंदी: शिर्डी साईंबाबा मंदिर को मिला 31.73 करोड़ रुपए का दान
नोटबंदी: कालेधन को सफेद करने का आरोपी रोहित टंडन गिरफ्तार, पढ़िए उससे जुड़ी खास बातें

यह रकम नोटबंदी के 50 दिनों के बाद तक की है। यह जानकारी शुक्रवार को मंदिर के एक ट्रस्टी सचिन तांबे ने दी। तांबे ने बताया कि बीते 50 दिन में सन्सथान के डोनेशन बॉक्स में 18.96 करोड़ रुपए जमा हुए। इसमें 4.25 करोड़ रुपए डोनेशन के अलग-अलग काउंटर्स से मिले। 2.62 करोड़ रुपए क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स के जरिए प्राप्त हुए
इसके अलावा, 3.96 करोड़ रुपए डिमांड ड्राफ्ट से भी मंदिर को दान के तौर पर मिले। 1.46 करोड़ रुपए ऑनलाइन डोनेशन के तौर पर मिले। जबकि 35 लाख लाख रुपए मनी ऑर्ड्स के जरिए मंदिर को दान मिला। 2 किलो 909 ग्राम सोना, 56 किलो चांदी और वीआईपी पेड दर्शन से प्राप्त हुए 3 करोड़ 18 लाख रुपये भी टोटल डोनेशन में शामिल हैं। प्रसादालय की मुफ्त अन्नदान योजना को 16 लाख रुपए का दान मिला। बता दें कि नये साल पर शिर्डी के साईंबाबा मंदिर में बड़ी तादाद में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+